लखनऊ: यूपी में एक 13 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इसमें अनिल ढींगरा को हाउसिंग कमिश्नर बनाया गया है। साथ ही, इंद्र विक्रम सिंह को कमिश्नर गोरखपुर, डॉ. लोकेश एम को कमिश्रर प्रयागराज, सौम्या अग्रवाल को लेबर कमिश्नर, वैभव श्रीवास्तव को बस्ती का कमिश्नर बनाया गया है। इसके साथ ही, शंभू कुमार को कमिश्नर बरेली और बलकार सिंह CEO उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाया गया।
वैभव श्रीवास्तव प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ से बस्ती, शंभू कुमार प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम से बरेली और डा. लोकेश एम सचिव लोक निर्माण विभाग से प्रयागराज के मंडलायुक्त बनाए गए हैं। अनिल ढींगड़ा मंडलायुक्त गोरखपुर से आवास आयुक्त आवास विकास परिषद, निदेशक नगर भूमि सीमारोपण तथा सचिव आवास विभाग बनाया गया है।
रविंद्र प्रमुख सचिव कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग को निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। प्रकाश बिंदु सचिव गृह एवं सतर्कता विभाग से प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ, भूपेंद्र एस चौधरी मंडलायुक्त बरेली से सचिव प्रशासनिक सुधार बनाए गए हैं। सौम्या अग्रवाल मंडलायुक्त प्रयागराज से श्रमायुक्त, संदीप कुमार सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद प्रयागराज से प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम बनाए गए हैं।
पुष्पराज सिंह सचिव गोरखपुर विकास प्राधिरकण से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा बनाए गए हैं। पुष्पराज सिंह हाल ही में पीसीएस से आईएएस के पद पर पदोन्नत हुए हैं। सतीश पाल अपर मुख्य कार्यपाल अधिकारी नोएडा से विशेष सचिव गृह विभाग और डा. बलकार सिंह आवास आयुक्त आवास विकास परिषद, निदेशक नगर भूमि सीमारोपण और सचिव आवास से मुख्य कार्यपाल अधिकारी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाए गए हैं।
- फिरोजाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल की मदद से 151 गुम मोबाइल बरामद, लोगों को लौटाई 30 लाख की खुशियां - August 4, 2026
- आगरा जनकपुरी महोत्सव 2026: भावनेश्वर नाथ मंदिर से निकलेगा माता सीता का भव्य डोला, 7 अक्टूबर को होगा तुलसी-शालिग्राम विवाह - August 4, 2026
- गुरुपूर्णिमा: अखिल विश्व गायत्री परिवार की ‘महाशक्ति की लोकयात्रा’ संपन्न, नारी शक्ति का संदेश - August 4, 2026