ताजनगरी आगरा में GST विभाग की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है. जीएसटी टीम ने बुधवार को आगरा के अलग-अलग स्थानों पर पान मसाला/ गुटका की फैक्ट्रियों और गोदामों पर छापा मारा. छापे के दौरान गुटका व्यापारियों में अफरा तफरी मच गई. वाणिज्य कर विभाग की एक टीम गोल्ड मोहर गुटखा के सरीन एंड सरीन की फैक्ट्री सहित पांच ठिकानों पर सर्वे के लिए पहुंची तो अन्य टीमों ने राजश्री, विमल पान मसाला के ठिकानों पर छापा मारा. छापे के दौरान टीम ने दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी और फैक्ट्री और गोदाम में लैपटॉप और इलेक्ट्रोनिक डिवाइस को अपने कब्जे में ले रिकॉर्ड की जांच की.
22 ठिकानों पर मारा छापा
वाणिज्य कर विभाग की टीम ने एक साथ शहर के अलग अलग 22 ठिकानों पर छापा मारा है. यह सभी पान मसाला/गुटका बनाने का काम करते थे. आगरा के अछनेरा, रायभा, फ्रीगंज के साथ ही अन्य स्थानों पर टीम ने कार्रवाई की. यहां पर गोल्ड मोहर, विमल और राजश्री पान मसाला बनाने की फैक्ट्रियां और गोदाम हैं. छापे के दौरान टीम ने फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों को बाहर जाने की अनुमति नहीं दी है.
टर्न ओवर कम दिखाने पर सर्वे
वाणिज्य कर विभाग की टीम टर्नओवर कम दिखाई जाने पर सर्वे कर रही है. लिंक के माध्यम से सर्वे की कार्रवाई की जा रही है. काफी समय बाद वाणिज्य कर विभाग की टीम बड़ा सर्वे कर रही है.
-एजेंसियां
- आगरा में पुलिस भर्ती परीक्षा का महाकुंभ: 28 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सूरसदन में अधिकारियों ने दिए पारदर्शिता के निर्देश - March 11, 2026
- अब पुलिस नहीं काट सकेगी आलू लदे वाहनों का चालान: योगी सरकार का बड़ा फैसला, कोल्ड स्टोरेज जा रहे किसानों को मिली बड़ी छूट - March 11, 2026
- आगरा में भीषण सड़क हादसा: आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पिकअप को मारी टक्कर, तेरहवीं से लौट रहे बच्चों समेत 14 लोग घायल - March 11, 2026