उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के पूर्व सपा विधायक और टॉप 10 माफिया सूची में शामिल आरिफ अनवर हाशमी की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरिफ अनवर हाशमी की लखनऊ, बलरामपुर और गोंडा में स्थित 8.24 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की है।
बलरामपुर के पूर्व विधायक पर पहले से ही 32 मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें अधिकांश जमीन पर अवैध कब्जे से संबंधित हैं। 2023 में भी प्रशासन ने 115.87 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की थी। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की जांच के बाद यह ताजा कार्रवाई की गई है। आरिफ अनवर हाशमी, जो 2007 से 2012 तक सादुल्लाहनगर और 2012 से 2017 तक उतरौला विधानसभा से सपा विधायक थे। वर्तमान में भी समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं। सूत्रों की मानें तो ईडी की यह कार्रवाई लंबे समय से चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच का हिस्सा है।
इन मामलों में जांच के बाद पुलिस ने हाशमी और अन्य के खिलाफ अवैध अतिक्रमण, जालसाजी, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के मामले में कई आरोप पत्र भी दायर किए हैं। ईडी की जांच में पता चला है कि आरिफ अनवर हाशमी साल 1984 से अवैध अतिक्रमण और जमीन हड़पने के अपराधों में शामिल है।
ईडी की जांच में भूमि रिकॉर्ड से संबंधित सरकारी दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की भी बात सामने आई है। इसके साथ ही अन्य तरीकों से अवैध धन कमाने के कई मामले सामने आए हैं। जांच से पता चला है कि कुर्क की गई संपत्तियां अपराध की आय से अर्जित की गई हैं।
हाशमी पर सादुल्लाह नगर पुलिस स्टेशन से संबंधित सरकारी जमीन अपने नाम पर करवाने का आरोप है। इस मामले में पुलिस उनके खिलाफ मामला भी दर्ज कर चुकी है। इसके अलावा उन्हें 27 मामलों में नामजद किया जा चुका है। 2023 में राजस्व विभाग द्वारा की गई जांच में भूमि हड़पने के आरोपों की बात सामने आई थी।पूर्व विधायक पर अब तक 32 मुकदमें दर्ज हैं।
जिनमें से अधिकांश मामले जमीन पर कब्जे को लेकर है। पिछले साल थाने की जमीन पर कब्जा करने का मामला सामने आने के बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद 2023 में आरिफ अनवर हाशमी की उतरौला, सादुल्लाहनगर और लखनऊ में 115.87 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई थी।
-एजेंसी
- ताजमहल में पर्यटकों के बीच जमकर हुई हाथापाई: पैर पर पैर रखने के मामूली विवाद पर भिड़े राजस्थान के पर्यटक, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप - October 11, 2026
- झांसी में दिव्य दरबार लगाने वाला काली सरकार निकला हिस्ट्रीशीटर, इंस्टाग्राम पर थे लाखों फॉलोअर्स, 12 साल पुराने केस में गिरफ्तार - October 11, 2026
- झांसी में दिव्य दरबार लगाने वाला काली सरकार निकला हिस्ट्रीशीटर, इंस्टाग्राम पर थे लाखों फॉलोअर्स, 12 साल पुराने केस में गिरफ्तार - October 11, 2026