सोनभद्र। यूपी के सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के छत्तीसगढ़ बॉर्डर के पास बोलेरो और ट्रेलर की जर्बरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में बोलेरो में सवार चार लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं छह लोग बुरी तरह से घायल हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुरक्षित बचे लोगो ने बताया कि सभी लोग छत्तीगढ़ के रायपुर के सारंगढ़ के रहने वाले हैं। ये सभी महाकुंभ में स्नान करके वापस लौट रहे थे। इस दौरान ट्रेलर ने सामने से उनकी बोलेरो गाड़ी में टक्कर मार दी। बोलेरो छत्तीसगढ़ के बॉर्डर पर विपरीत दिशा से आ रही थी।
जिसकी वजह से वह ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जर्बरदस्त थी कि बोलेरो कार के परखच्चे उड़ गए और चार लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रुप से घायल हैं। घायलों को बभनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में रेफर कर दिया।
हादसे में लक्ष्मीबाई उम्र 30 साल, अनिल प्रधान 37 साल, रुक्मणी यादव 56 साल, और ठाकुर राम यादव की मौत हो गई। जबकि राजकुमार यादव, दीपा देवी, अभिषेक यादव, अहान यादव और योगी लाल, सुरेन्द्रा देवी, हर्षित यादव गंभीर रुप से घायल है।
वहीं एडिशनल एसपी कालू सिंह ने बताया कि- यह दुर्घटना साढ़े सात बजे हुई। सभी घायलों का इलाज चल रहा है।मामले की जांच की जा रही हैं। वही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
-साभार सहित
- ’माफिया और मच्छर की तरह इंसेफेलाइटिस भी हुआ समाप्त’: सीएम योगी बोले— नए गोरखपुर और नए उत्तर प्रदेश का हो रहा दर्शन - September 17, 2026
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026
- Agra News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महापौर से मिला सेनेटरी सुपरवाइजर संघ, वेतन विसंगतियों और ईएसआई कार्ड न मिलने पर जताया रोष - September 16, 2026