आगरा। थाना जैतपुर कस्बे से अगवा किशोरी को आगरा पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद की मस्जिद से बरामद कर लिया है। किशोरी को अगवा कर ले जाने वाला अमन खां भी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। पुलिस दोनों को आगरा लेकर लौट रही है। किशोरी के अगवा होने के बाद से कस्बे में तनाव बना हुआ था।4 फरवरी को 15 वर्षीय अपहृत किशोरी को उसके पास में रहने वाला अमन खां बाबुद्दीन उर्फ छोटे खां ले गया था। किशोरी को दूसरे समुदाय का युवक ले गया था इसलिए जैतपुर में तनाव बना हुआ था। इसके विरोध में कस्बे के व्यापारियों ने बाजार भी बंद रखा था। जैतपुर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों ने कुछ समय की मोहलत मांगकर बाजार खुलवाया था।
किशोरी की बरामदगी के लिए राजनीतिक दबाव भी बना हुआ था। कई जनप्रतिनिधि लगातार पुलिस अधिकारियों से इस मामले को लेकर बातचीत कर रहे थे। इधर, पुलिस ने किशोरी की तलाश के लिए कस्बे के सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू किया। इसमें पता चला था कि किशोरी को पास में रहने वाला अमन खां अपने साथ ले गया है।
इसके बाद पुलिस ने दोनों की खोज शुरू की। किशोरी की बरामदगी के लिए पहले तो पुलिस ने पंजाब के अमृतसर में दबिश दी। यहां कोई सुराग नहीं मिला इसके बाद गुजरात में कई जगह छापे मारे। आखिर में अहमदाबाद में जाकर आगरा पुलिस को सफलता मिली। यहां एक मस्जिद में किशोरी को लेकर अमन खां ठहरा हुआ था। पुलिस ने अमन खां को दबोच लिया और किशोरी को बरामद कर लिया। आगरा पुलिस दोनों को लेकर अहमदाबाद से गुजरात के लिए रवाना हो गई है।
किशोरी को अगवा कर ले जाने वाला अमन खां शादीशुदा है। दो ,तीन,महीने पहले ही उसकी शादी हुई है। 22 वर्षीय अमन खां और अपहृत किशोरी के घर के बीच बमुश्किल सौ मीटर की दूरी है।
अमन खां द्वारा बहला फुसलाकर ले जाई गई किशोरी अपने घर से 10 हजार रुपये नकद और कुछ कीमती ज्वेलरी भी साथ ले गई थी। इससे पता चलता है कि अमन खां ने भागने से पहले पूरी तैयारी की थी। इस किशोरी को अमन खां के साथ पास में ही रहने वाले दो लड़कों ने देखा था। इन्हीं लड़कों की सूचना पर पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले थे।
4 फरवरी को स्कूल से लौटकर यह किशोरी यह कहते हुए घर से निकली थी कि बाजार जा रही है। मगर, वह काफी देर तक नहीं लौटी। परिजनों ने परिचितों के यहां पता भी किया लेकिन जब कहीं उसका सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया।
साभार सहित
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता: पिता ने किडनी दान कर बचाई बेटे की जान, दूसरा सफल ट्रांसप्लांट रहा कामयाब - October 11, 2026
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: फतेहाबाद के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत - October 11, 2026
- ताजमहल में पर्यटकों के बीच जमकर हुई हाथापाई: पैर पर पैर रखने के मामूली विवाद पर भिड़े राजस्थान के पर्यटक, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप - October 11, 2026