मुंबई के चेंबूर इलाके में एक बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल चेंबूर में स्थित एक दुकान में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई है। घटना सुबह पांच बजे की है। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना चेंबूर की सिद्धार्थ कॉलोनी की है। पहले हादसे में पांच लोगों की मौत की खबर सामने आई थी, जिनकी पहचान पारिस गुप्ता (7 वर्षीय), नरेंद्र गुप्ता (10 वर्षीय), मंजू प्रेम गुप्ता (30 वर्षीय), प्रेम गुप्ता (30 वर्षीय) और अनिता गुप्ता (30 वर्षीय) के रूप में हुई थी। अब सात लोगों के इस अग्निकांड में मारे जाने की खबर है। बाकी दो की पहचान की जा रही है।
दुकान की आग की चपेट में आया मकान
घटना चेंबूर पूर्व के एएन गायकवाड़ मार्ग पर सुबह 5 बजे के करीब घटी। बीएमसी ने बताया कि आग ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद दुकान में लगी थी और ऊपर मकान में परिवार रहता था। दुकान की आग ऊपर मकान तक पहुंच गई, जिसकी चपेट में पूरा परिवार आ गया। एक अधिकारी ने बताया कि इमारत के भूतल का इस्तेमाल दुकान के रूप में और ऊपरी मंजिल का इस्तेमाल आवास के रूप में किया जाता था। उन्होंने बताया कि आग भूतल पर स्थित दुकान में बिजली के तारों और अन्य उपकरणों में लगी और बाद में इसने ऊपरी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया।
अधिकारी ने बताया कि इस घटना में परिवार के सदस्य झुलस गए। जिन्हें राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।
- आगरा कॉलेज के प्राचार्य का पुतला फूंकने पर बवाल: खंदारी कैंपस गेट पर NSUI कार्यकर्ताओं और पुलिस में छीना-झपटी - October 30, 2026
- आगरा के खंदौली में जुए का विरोध करने पर दबंगों का तांडव: पति को बेरहमी से पीटा, बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी को भी नहीं बख्शा - October 30, 2026
- दिल्ली में करोड़ों के सोने की ठगी: आगरा में आधी रात को दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी रेड, तीन आरोपी हिरासत में लेकर रवाना - October 29, 2026