आगरा: थाना खंदौली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे इंटरचेंज पर बने तालाब में नहाने गए चार बच्चों को डूबते देख महिला सहित छह लोग बचाने के लिए पानी में कूद गए। बच्चों को बचाने के प्रयास में सभी डूबने लगे। जानकारी मिलने पर पहुंचे ग्रामीण व पुलिस ने सभी को बाहर निकाला, जिनमें चार बच्चों की मौत हो गई। अन्य लोगों को उपचार के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है।
खंदौली यमुना एक्सप्रेस वे इंटरचेंज पर कानपुर व औरेया के रहने वाले मजदूरों के सात परिवार विगत दिनों से तम्बू लगाकर रह रहे हैं। वे आसपास के गांवों में जाकर समान बेचते थे। रविवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे पास में ही बने तालाब में तीन बच्चे हिना, खुशी व चांदनी नहाने के लिए कूद गए। कुछ ही देर बाद तीनों डूबने लगे।
आवाज सुनकर परिवार की महिला नगीना पत्नी छिंगा, अनुराधा, रागिनी, प्राची, सनी व रिया भी कूद गईं। सभी एकसाथ डूबने लगे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस व ग्रामीणों ने रस्सी डालकर सभी को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला।
इस दौरान हिना, खुशी, चांदनी और रिया की मौत हो गई। अन्य सभी को उपचार के लिए भेज दिया गया। घटना की सूचना पर एसीपी सुकन्या शर्मा और क्षेत्रीय विधायक डा धर्मपाल सिंह भी पहुंच गए।
- ’चलो गाँव की ओर’: लायंस क्लब और आगरा डायबिटीज फोरम ने बलदेव में लगाया मेगा हेल्थ कैंप, 500 मरीजों को मिली राहत - February 22, 2026
- Agra News: वीआईपी रोड पर ट्रैफिक नियमों के उड़े परखच्चे, सनरूफ खोलकर स्टंट करते दिखे युवा, एक्शन की तैयारी - February 22, 2026
- सलाम! विदाई के बाद ससुराल नहीं, सीधे ‘इंटरव्यू’ देने पहुंची दुल्हन; दूल्हे की समझदारी ने पेश की महिला सशक्तिकरण की मिसाल - February 22, 2026