आगरा। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में ग्यासपुरा क्षेत्र द्वारा आयोजित की जाने वाली 31वीं ऐतिहासिक एवं हाईटेक भीमनगरी इस वर्ष शाहगंज स्थित कोठी मीना बाजार में भव्य रूप से सजेगी। तीन दिवसीय इस विराट आयोजन की तैयारियों को लेकर भीम नगरी कार्यालय का उद्घाटन उत्साह और गरिमा के साथ किया गया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम तथागत गौतम बुद्ध और बाबा साहेब के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
मुख्य अतिथि केंद्रीय पंचायती राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, मुख्य संरक्षक एडवोकेट करतार सिंह भारतीय, संरक्षक विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री देवेंद्र सिंह चिल्लू, केंद्रीय समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, महामंत्री श्याम जरारी, क्षेत्रीय समिति अध्यक्ष सुभाष सागर, महामंत्री महेंद्र सिंह सहित समिति के प्रबुद्धजनो ने शाहगंज स्थित जूता प्रदर्शनी केंद्र पर फीता काट कर किया गया।
सर्वप्रथम तथागत गौतम बुद्ध और बाबा साहेब के समक्ष कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने पुष्प अर्पित किये।
“शिक्षा से खुलते है जंग लगे ताले”
मुख्य अतिथि प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने कहा कि आगरा की भीमनगरी केवल उत्तर भारत ही नहीं, बल्कि देश का सबसे बड़ा जयंती समारोह है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की जयंती आज देश के हर कोने में उत्सव के रूप में मनाई जाती है। उन्होंने सुझाव दिया कि इस भव्य आयोजन के लिए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भी आमंत्रित किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा, “डॉ. आंबेडकर की शिक्षा से जंग लगे ताले खुलते हैं। वे समतामूलक और संपन्न समाज की कल्पना करते थे।”
जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने आश्वासन दिया कि भीमनगरी आयोजन समिति की बैठक शीघ्र आयोजित कर ट्रैफिक, सुरक्षा और आधारभूत संरचना से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा। प्रशासन आयोजन को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग करेगा।
नए कीर्तिमान स्थापित करेगी 2026 की भीमनगरी
विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश ने कहा कि ज्ञान और समानता के प्रतीक बाबा साहेब की जयंती इस बार कोठी मीना बाजार में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। ग्यासपुरा क्षेत्रीय समिति अलौकिक और भव्य आयोजन के माध्यम से बाबा साहेब का संदेश जन-जन तक पहुँचाएगी।
मुख्य संरक्षक एडवोकेट करतार सिंह भारतीय ने कहा कि इस बार सर्वसमाज और व्यापारी वर्ग की भी सक्रिय भागीदारी रहेगी, जिससे आयोजन और अधिक व्यापक और ऐतिहासिक बनेगा।
केंद्रीय समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी ने बताया कि 1996 से भीमनगरी को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य निरंतर जारी है और इस वर्ष का आयोजन अब तक का सबसे विशाल होगा।
मंच से महामंत्री श्याम जरारी ने ग्यासपुरा क्षेत्र में एक लाइब्रेरी की स्थापना की मांग भी रखी, जिससे बाबा साहेब के विचारों का स्थायी प्रसार हो सके।
क्षेत्रीय समिति अध्यक्ष सुभाष सागर एवं महामंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि 2026 की भीमनगरी को अद्वितीय और यादगार बनाने के लिए समिति दिन-रात जुटी हुई है। लक्ष्य है कि एक भीमनगरी के माध्यम से बाबा साहेब का संदेश देश ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर तक पहुँचाया जाए।
कार्यक्रम का संचालन संयोजक राहुल सागर ने किया । इस अवसर पर प्रताप सिंह संरक्षक, रवि शंकर, राजा बाबू बौद्ध, संजय सिंह, वीर प्रकाश बंटी, सिंधी जनवेजा, अजय राना, ऋषि कुमार सिंह (उपाध्यक्ष), राजू वर्मा, भारतेन्दु अरुण, राकेश राज, राकेश भास्कर, मुन्ना लाल भारतीय, डॉ. सुधा रानी, ओपी.सिंह, अर्जुन सिंह, पार्षद गजेंद्र पिप्पल, गौरव शर्मा, गुड्डू मेनन, संजीव चौबे, नवीन गौतम, नितेश शिवहरे, विजय समा, सतेंद्र तिवारी, लता कुमारी, प्रमोद वर्मा, राजेश गोयल, देवेंद्र पिप्पल, योगेंद्र सरन, सुबोध मानव, आदि मौजूद रहे।
- भाभी की बहन ने ठुकराया रिश्ता, तो नाराज देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, खुद भी लहूलुहान - February 15, 2026
- आगरा जोन की एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने लगाई गिरिराज परिक्रमा, दुग्धाभिषेक कर लिया पवित्र स्थलों का आशीर्वाद - February 15, 2026
- ताजनगरी में ‘दिवाली’ जैसा जश्न: पाकिस्तान को धूल चटाते ही झूम उठा आगरा, आधी रात तक गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे - February 15, 2026