अलीगढ़: सावन के इस पावन महीने में आस्था की कई तस्वीरें सामने आती हैं, लेकिन अलीगढ़ के गंभीरपुरा मोहल्ले में जो दिखा, उसने पत्थर दिल इंसान को भी रुला दिया। एक 9 साल की नन्ही बच्ची, जिसके हाथों में खिलौने होने चाहिए थे, उसने अपने कंधे पर कांवड़ उठा ली। उसकी मांग न तो कोई महंगी ड्रेस थी और न ही कोई खिलौना; उसकी एकमात्र पुकार थी “मेरे पापा की शराब की लत छूट जाए।”
घर की कलह से सहम गया था बचपन
मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली यह बच्ची अलीगढ़ में अपने नाना-नानी के घर आई हुई है। उसके पिता की शराब की लत ने घर की शांति छीन ली थी। नशे में होने वाले झगड़ों और तनाव ने मासूम के मन पर इतना गहरा घाव किया कि उसने भगवान शिव की शरण लेने का फैसला किया। उसकी मौसी कुमकुम ने बताया कि बच्ची कई दिनों से जिद कर रही थी कि वह कांवड़ लेकर जाएगी ताकि भोलेनाथ उसके पापा को सुधार दें।
आंखों में आंसू, दिल में अटूट विश्वास
जब यह नन्ही कांवड़िया मंदिर पहुंची और हाथ जोड़कर अपनी मन्नत दोहराई, तो वहां मौजूद हर श्रद्धालु की आंखें नम हो गईं। समाज के लिए यह घटना एक कड़वा आईना है कि शराब की लत केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे बचपन और परिवार को तबाह कर देती है। मासूम का विश्वास अडिग है उसे यकीन है कि उसके ‘भोले बाबा’ उसकी विनती जरूर सुनेंगे और उसके घर में फिर से खुशियां लौटेंगी।
- मानसिक स्वास्थ्य की अनदेखी जानलेवा: हर साल एक लाख मौतें, डॉ. चिनू अग्रवाल बोलीं— पारिवारिक तनाव और संवादहीनता बन रही बड़ी वजह - October 10, 2026
- सहारनपुर में बड़ा सड़क हादसा: शाकंभरी देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली को कंटेनर ने मारी टक्कर, 4 की मौत 12 घायल - October 10, 2026
- CJP के दिल्ली प्रदर्शन पर गरमाई सियासत: अखिलेश बोले- ‘आंदोलनकारियों को रोका तो देश में हर जगह बन जाएगा जंतर-मंतर’ - October 10, 2026