Agra, Uttar Pradesh, India. भारतीय जनता पार्टी, बरौली अहीर मंडल की महत्वपूर्ण बैठक मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम कुशवाह की अध्यक्षता में नैनाना जाट शक्ति केंद्र पर हुई । बैठक में बरौली अहीर मण्डल के प्रभारी व ब्रज क्षेत्र के कोषाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कार्यकारिणी सदस्यों को भविष्य में पार्टी के कार्यक्रमों को निरंतर व प्रभावी ढंग से चलाने के विषय में विस्तारपूर्वक बताया।
इसके साथ ही पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत पुलिस चौकी बुन्दूकटरा प्रांगण में वीरेन्द्र अग्रवाल ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर हरीमोहन कुशवाह, दीपक वर्मा लोधी महामंत्री, हेत सिंह लोधी मंत्री, देवेंद्र सिंह, वरिष्ठ नेता ऋषि अग्रवाल, जितेंद्र रावत, सेक्टर प्रभारी गोविंद सिंह चाहर, हाकिम सिंह आदि मौजूद रहे।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित धान से भरे ट्रक ने श्रद्धालुओं और दुकानों को कुचला, 14 की मौत और 29 घायल - October 18, 2026
- दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली करेगी कांग्रेस: 25 अक्टूबर से 3 नवंबर तक मिली इजाजत, CEC के इस्तीफे और SIR को लेकर होगा हल्लाबोल - October 18, 2026
- कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण भगदड़; 17 श्रद्धालुओं की मौत और 40 से अधिक घायल, पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख - October 17, 2026