Agra, Uttar Pradesh, India. सोमवार को ताजमहल में भगवा ध्वज फहराया गया। हर-हर महादेव और जय श्रीराम की गूंज की गई। इसका लाइव भी किया गया। तीन वीडियो वायरल हुए। इनमें आधा दर्जन लोग नजर आ रहे हैं। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने हिन्दूवादी नेता गौरव ठाकुर को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। वे पिछले पांच साल से ताजमहल पर भगवा ध्वज फहराते आ रहे हैं।
जय श्रीराम का नारा भी लगाया
सोमवार को इंटरनेट मीडिया में ताजमहल में भगवा ध्वज फहराने के वीडियो वायरल हुए। इनमें एक वीडियो 23 सेकेंड और दूसरा 14 सेकेंड का है। इनमें ताजमहल के उद्यान में बेंच पर बैठे और उसके आसपास खड़े आधा दर्जन युवक जेब से भगवा ध्वज निकालकर उसे फहराते और हर-हर महादेव तथा जय श्रीराम का नारा लगा रहे हैं।
दशहरा पर लहराया था भगवा
हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष गौरव ठाकुर ने इंटरनेट मीडिया में वायरल किए वीडियो के साथ ताजमहल में एक बार फिर भगवा ध्वज फहराने की बात कही है। इससे पूर्व उन्होंने दशहरा पर भी भगवा ध्वज फहराया था। स्मारक की सुरक्षा व्यवस्था केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) देखती है। पर्यटकों को सुरक्षा जांच के बाद ही स्मारक में प्रवेश दिया जाता है। इसके बावजूद स्मारक में ध्वज पहुंचने से सुरक्षा पर सवाल खड़े हैं।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026