बाराबंकी (उत्तर प्रदेश), जून 7: Late Sushma Devi Foundation के चेयरमैन डॉ. दिव्यांशु पटेल ने आज से एक विशेष जन-सेवा स्वास्थ्य अभियान की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य है — “जहां ज़रूरत है, वहां सेवा पहुंचाना, चाहे रास्ता हो या ना हो।”
यह ऐतिहासिक मिशन 7 जून से 8 अगस्त 2025 तक चलेगा और बाराबंकी के सबसे पिछड़े, दूरदराज़ और नदी किनारे बसे इलाकों, खासकर घाघरा नदी के किनारे की गरीब बस्तियों को कवर करेगा।
सेवा के केंद्र में हैं:
गर्भवती महिलाएं, बीमार ग्रामीण, छोटे बच्चे, बुजुर्ग व दिव्यांग जन
मिशन की खास बातें:
- 100% निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श
- बीमारियों की पहचान व रोकथाम पर मार्गदर्शन
- ज़रूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराना
डॉ. दिव्यांशु पटेल का संकल्प:
हम वहीं जाएंगे जहां ज़रूरत है, न कि जहां सुविधा है।”
यह जनकल्याणकारी सेवा Late Sushma Devi Foundation द्वारा पूर्णतः निःशुल्क चलाई जा रही है।
आयोजनकर्ता – Dr.Divyanshu Patel (Chairman ), Dr. Maya Patel (Director), Late Sushma Devi Foundation
जन-जन तक पहुंचाएं ये खबर, क्योंकि अब सेवा निकली है उन गलियों में, जहां कभी कोई उम्मीद नहीं पहुंची थी।
- खाकी फिर शर्मसार: ताजगंज के सिपाही के साथ लिव-इन में रह रही फैशन डिजाइनर ने की आत्महत्या, शादी से मुकरने पर दी जान, आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार - March 13, 2026
- देहतोरा दंगल मेला: हाथरस के हरिकेश पहलवान ने जीता खिताब, राजस्थान के सुनील को दी पटखनी, उमड़ा 25 हजार दर्शकों का सैलाब - March 13, 2026
- आगरा गैस कांड: समाधिया कोल्ड स्टोर की लापरवाही ने घोंटा कुकथरी का दम, प्रशासनिक अमला रात भर रहा तैनात - March 13, 2026