BCCI ने शनिवार को IPL की टाइटल स्पांसरशिप का पांच साल का कांट्रैक्ट टाटा समूह को दिया है.टाटा समूह ने इसके लिए 2500 करोड़ रुपये में समझौता किया है. ये आईपीएल के इतिहास में स्पांसरशिप के लिए अभी तक की सबसे बड़ी रकम है.
इससे पहले टाटा समूह के पास साल 2022 और 2023 के लिए आईपीएल की टाइटल स्पांसरशिप थी.
यही नहीं, विमेन प्रीमियर लीग, जो क्रिकेट की दुनिया में सबसे बड़ा महिला टी-20 लीग भी है, की स्पांसरशिप भी टाटा के पास है.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ बीसीसीआई के मानद सचिव जय शाह ने एक बयान में कहा है, “हम टाटा समूह के साथ आईपीएल की टाइटल स्पांसरशिप की पार्टनरशिप को लेकर उत्साहित हैं.” टाटा समूह के पास अब 2024 से 28 तक आईपीएल की टाइटल स्पांसरशिप रहेगी.
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा गैस कांड: समाधिया कोल्ड स्टोर की लापरवाही ने घोंटा कुकथरी का दम, प्रशासनिक अमला रात भर रहा तैनात - March 13, 2026
- आगरा में ‘कबाड़’ बसों में बच्चों का सफर: अभिभावक संघ ने खोला मोर्चा, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन; बोले- “जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं” - March 13, 2026
- आगरा के पिनाहट में मचा हड़कंप: अमोनिया गैस की बदबू से गांव में मचा हड़कंप, डीएम और एडिशनल सीपी ने संभाली कमान - March 13, 2026