वाराणसी। मोक्ष की नगरी काशी में महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। इस वर्ष लगभग 10 लाख श्रद्धालुओं के आगमन के अनुमान को देखते हुए विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद ने सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है।
26 घंटे का ‘महादर्शन’
मंदिर प्रशासन के अनुसार, 15 फरवरी को तड़के मंगला आरती के साथ दर्शन का सिलसिला शुरू होगा, जो अगले दिन यानी 16 फरवरी की रात 2 बजे तक निरंतर जारी रहेगा। कुल 26 घंटे तक बाबा विश्वनाथ अपने भक्तों को दर्शन देंगे। भीड़ प्रबंधन के लिए इस दौरान स्पर्श दर्शन और प्रोटोकॉल दर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। श्रद्धालु केवल झांकी दर्शन कर सकेंगे।
इन सामानों पर लगा कड़ा प्रतिबंध
सुरक्षा कारणों से मंदिर परिसर में कुछ वस्तुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है:–
इलेक्ट्रॉनिक सामान: मोबाइल फोन, कैमरा या अन्य कोई गैजेट।
चमड़े का सामान: बेल्ट और पर्स लेकर आने की अनुमति नहीं होगी।
लॉकर सुविधा: महाशिवरात्रि के दिन मंदिर परिसर में लॉकर और बैगेज काउंटर की सुविधा बंद रहेगी। प्रशासन ने अपील की है कि श्रद्धालु अपने सामान होटल या घर पर ही रखकर आएं।
सीईओ की अपील
मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) विश्व भूषण मिश्रा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने भक्तों से अपील की है कि वे मंदिर प्रशासन का सहयोग करें और प्रतिबंधित वस्तुओं को साथ न लाएं ताकि कतारों में लगने वाले समय को कम किया जा सके।
- Shubham Umaji Pawar Honoured as ‘Best Real Estate Channel Partner Company in Pune’ at Maharashtra Udyog Bhushan Puraskar 2026 - September 5, 2026
- आगरा के चर्चित तेजाब कांड में अदालत का ऐतिहासिक फैसला: 13 महीने जेल काटने के बाद निर्दोष साबित हुआ कल्लू, असली आरोपियों पर चलेगा नया मुकदमा - September 4, 2026
- आगरा को दोबारा कहानी का ‘हब’ बनाने की अनूठी पहल: होटल ग्रांड में 7 से 9 सितंबर तक होगी तीन दिवसीय राष्ट्रीय कहानी कार्यशाला - September 4, 2026