बदायूं (उझानी)। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उझानी क्षेत्र स्थित रिसौली के एक जूनियर हाईस्कूल में सामूहिक नमाज पढ़वाने का मामला गरमा गया है। शनिवार रात सोशल मीडिया पर स्कूल में हंगामे का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्कूल पहुंचकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। आरोप है कि स्कूल के ही मुस्लिम शिक्षक और शिक्षिका बच्चों से नमाज पढ़वा रहे थे।
शिक्षिका की शिकायत से हुआ खुलासा
यह मामला बीते बृहस्पतिवार का बताया जा रहा है। स्कूल की ही एक अन्य महिला शिक्षिका ने इस पूरे प्रकरण की जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) को दी और लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, रमजान के महीने में स्कूल परिसर के भीतर कई बार सामूहिक रूप से नमाज अदा कराई गई।
बजरंग दल की चेतावनी: ‘नमाज हुई तो हम करेंगे हनुमान चालीसा’
मामले की जानकारी मिलते ही हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी स्कूल पहुंच गए। विहिप के जिला मंत्री विनय प्रताप सिंह ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा, “यदि स्कूल जैसे शिक्षा के मंदिर में धार्मिक गतिविधियां और नमाज जारी रही, तो संगठन के कार्यकर्ता वहीं बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।” उन्होंने दोषियों के खिलाफ तत्काल बर्खास्तगी और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
बच्चों को दी गई नाम काटने की धमकी?
जांच के दौरान बच्चों ने हिंदू नेताओं को चौंकाने वाली जानकारी दी। छात्रों का आरोप है कि जब उन्होंने स्कूल में नमाज पढ़ने का विरोध किया, तो संबंधित शिक्षकों ने उन्हें स्कूल से नाम काट देने की धमकी दी। इसके अलावा गांव में मस्जिद न होने पर एक निजी घर में भी सामूहिक नमाज के आयोजन की खबरें सामने आई हैं।
BSA ने दिए जांच के आदेश
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच टीम गठित कर दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी शिक्षण संस्थानों में किसी भी प्रकार की धार्मिक गतिविधि की अनुमति नहीं है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी शिक्षकों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
- Agra News: खेरागढ़ में ‘सिंघम’ रिटर्न; चार्ज संभालते ही SHO हरीश शर्मा का धमाका, 24 घंटे में जयपुर से दबोचा नाबालिग का किडनैपर - March 31, 2026
- आगरा में कला के जरिए उठी यमुना शुद्धिकरण की हुंकार, स्वर और नृत्य से दिया संरक्षण का संदेश - March 31, 2026
- महावीर जयंती पर अनंत से अरिहंत: आत्मा की मोक्ष यात्रा का दिव्य मंचन, आगरा में आज गूंजेगा आध्यात्मिक प्रकाश - March 31, 2026