मुंबई: बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनके गानों पर लोग झूमने के लिए मजबूर हो जाते हैं। बीते कुछ सालों में बादशाह ने एक के बाद एक हिट गाने दिए हैं। उनके ऐसे कई गानें हैं जो यंगस्टर्स के बीच काफी पॉपुलर हैं। इसी बीच जानकारी मिली है कि बादशाह और नोरा फतेही अपने हिट गाने “गर्मी” को आगे बढ़ाते हुए एक बार फिर एक नए प्रोजेक्ट के लिए टीम बना सकते हैं।
बादशाह और नोरा फतेही का स्ट्रीट डांसर फिल्म का गर्मी सॉन्ग काफी लोकप्रिय हुआ था। नोरा फतेही जिस भी शो में जाती थी इस गाने के हुकस्टेप की खूब चर्चा होती थी। अब बादशाह अपने हिट गाने “गर्मी” को आगे बढ़ाते हुए “गर्मी क्लब” शुरू करने का विचार कर रहे हैं।
प्रत्याशा बढ़ने के साथ, इस जोड़ी ने क्लब के संगीत प्रेमियों और पार्टी करने वालों के लिए अगला हॉट स्पॉट बनने की अटकलें तेज कर दी हैं।
-up18News/अनिल बेदाग
- Agra News: पंचेश्वर महादेव मंदिर में गूंजेंगे भागवत के स्वर, 1 जून से शुरू होगा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव - May 30, 2026
- यूपी में खाकी अपने घर में ही असुरक्षित, महिला दरोगा का ससुर पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, पति व ससुरालियों पर जहर खिलाने और जानलेवा हमले का दावा - May 29, 2026
- यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने किए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, प्रयागराज और मिर्जापुर समेत कई जिलों के बदले अधिकारी - May 29, 2026