मुंबई: अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनकी जिस तरह की वैश्विक लोकप्रियता और स्टारडम है, उसे देखते हुए यह स्वाभाविक है कि उर्वशी रौतेला को दुनिया भर से विभिन्न सम्मानजनक फिल्म समारोहों में उन्हे आमंत्रित किया जाता है। हालाँकि उनका व्यस्त कार्यक्रम उन्हें यात्रा करने के लिए ज्यादा समय नहीं देता है, लेकिन ऐसा लगता है कि उन्होंने प्रतिष्ठित बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए आखिरकार कुछ समय निकाल ही लिया है।
उर्वशी रौतेला एक सम्मानित अतिथि के रूप में बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और इसमे कोई आश्चर्य नहीं है कि बर्लिन का हर कोई बेहद उत्साहित है। उनकी फिल्म ‘दिल है ग्रे’ का प्रीमियर पहले टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में हो चुका है और अब वह बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर के लिए तैयार है।
काम के मोर्चे पर, इस प्रतिभाशाली अभिनेत्री के पास अक्षय कुमार के साथ ‘वेलकम 3’, बॉबी देओल, दुलकीर सलमान, नंदमुरी बालकृष्ण के साथ ‘एनबीके109’, सनी देओल और संजय दत्त के साथ ‘बाप’ (हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर एक्सपेंडेबल्स का रीमेक), रणदीप हुडा, ब्लैक रोज़ के साथ ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’, जैसे प्रोजेक्ट्स हैं। इसके अलावा उर्वशी रौतेला ‘जेएनयू’ नामक एक आगामी फिल्म में भी दिखाई देंगी, जो एक बायोपिक है, जहां वह कॉलेज राजनेता की भूमिका निभा रही हैं और इस में वह एक म्यूजिक वीडियो में ‘जलेबी’ फेम जेसन डेरुलो के साथ भी नजर आएगी।
-up18News/अनिल बेदाग
- आगरा के गुरुद्वारा गुरु का ताल में निहंग सिखों के शौर्य और युद्धकला का अद्भुत प्रदर्शन, घुड़सवारी और गतका के करतब देख दंग रह गई संगत - November 1, 2026
- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के ‘यूनिफेस्ट-2026-27’ में आगरा कॉलेज का दबदबा: 69 अंक पाकर बना ओवरऑल चैंपियन, ‘जितेंद्र रघुवंशी चल वैजयंती ट्रॉफी’ की अपने नाम - November 1, 2026
- देश-विदेश के शोधार्थियों का आगरा में मंथन: ICMRP-2026 के समापन पर केबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय बोले— ‘नवाचार से मिलेगा विकास को नया आयाम’ - November 1, 2026