Hathras (Uttar Pradesh, India) । न्याय, नीति, निर्णय, वफादारी, समझदारी व आज्ञाकारिता के बल पर जिले की वरिष्ठ पत्रकार मनीषा उपाध्याय को निर्भया सेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इससे पूर्व मनीषा के ऊपर हाथरस जिला संयोजक का दारोमदार था। अब वह जिला संयोजक के साथ-साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी हैं। इससे देश के अधिकारी वर्ग व बौद्धिक जनों में खुशी है।
निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्र “बाबा” ने कहा कि मनीषा उपाध्याय को निर्भया सेना का राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है। उन्हें सेना और समाज में महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करना है। मनीषा उपाध्याय ने बताया कि जिले के साथ राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं के विकास और सेना के उद्देश्यों को पूर्ण कर निर्भया सेना को आगे बढ़ाना ही प्राथमिकता होगी।
वहीं, निर्भया सेना ने जिला अध्यक्ष के रूप में नितिन नारायण कौशिक व जिला प्रवक्ता चंद्रिल कुलश्रेष्ठ को नियुक्त किया गया है। मनीषा के प्रोन्नति पर इंदिरा गांधी ट्राईवल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. प्रकाश मणि त्रिपाठी, सम्मान चयन समिति के चेयरमैन बी राय (आई.आर.एस. ई.ई.), एस एन साह (आई.आर.एस. ई.ई.), मुकेश (जी.जी.एम) नई दिल्ली, राधे श्याम (आई.आर.टी.एस), रामायण यादव, सदस्य अग्रिम विनिर्णय प्राधिकरण वित्त मंत्रालय, भारत सरकार, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के प्रो एच के उपाध्याय, दर्शन शास्त्र के अध्यक्ष प्रो एच एस उपाध्याय, अंशू पाण्डेय (आई.आर.टी.एस) सीनियर डीसीएम प्रयागराज मंडल, आदि ने विशेष खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।
- Festival Event Glowing Crown Slot Road Gathering in UK - September 3, 2026
- Where Luck Meets Real Rewards for UK at Winplace Casino - September 1, 2026
- Få varje snurr att betyda på Flax Casino - September 1, 2026