Firozabad, Uttar Pradesh, India. देश को आजाद हुए 75 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत अनेक कार्यक्रम हो रहे हैं। इसके तहत अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने पूरे देश भर में 100000 स्थानों पर अमृत महोत्सव के कार्यक्रम आगामी 1 अगस्त को आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. देवी सिंह नरवार ने व्यापक स्तर पर जनसंपर्क एक अभियान के रूप में प्रारंभ कर दिया है।
16 जून को जे.एस. विश्वविद्यालय, शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद में विश्वविद्यालय के डायरेक्टर जनरल डॉ. गौरव यादव से उनके कार्यालय पर मुलाकात की। विश्वविद्यालय के प्रमुख अधिकारियों के साथ अमृत महोत्सव के आयोजन पर विस्तार से चर्चा की। भावी कार्ययोजना बनाने पर भी विचार किया गया। वार्ता के दौरान निर्णय लिया गया की जे.एस. विश्वविद्यालय में भी 1 अगस्त से पूर्व अमृत महोत्सव का एक भव्य कार्यक्रम किया जाएगा। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। समारोह की तिथि शीघ्र तय कर ली जाएगी।
वार्ता के दौरान राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. देवी सिंह नरवार, जे.एस. विश्वविद्यालय के डायरेक्टर जनरल डॉ. गौरव यादव, डॉक्टर आर.के. कुशवाहा, डॉ. राम अवतार त्यागी, डॉ. अमित शर्मा तथा जगवीर सिंह आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
- आगरा में श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव का ऐतिहासिक विस्तार: शमशाबाद तक जाएगी भव्य रामबारात, शिव वाटिका में सजेगा जनक दरबार - September 30, 2026
- राहुल गांधी की तुलना अजमल कसाब से करना पड़ा भारी: रिटायर्ड IAF अधिकारी अनूप वर्मा के खिलाफ कांग्रेस सेवा दल ने दर्ज कराई साइबर शिकायत - September 30, 2026
- सपा के टिकट पर राज्यसभा जाएंगे धनराज नथवानी? जानिए कौन हैं अखिलेश के नए उम्मीदवार - September 30, 2026