लखनऊ : यूपी में अब 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का आदेश जारी किया गया है। प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य, पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी कमिश्नरों और जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर इस निर्देश को लागू करने को कहा है। यह निर्णय आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के तहत लिया गया है, जिसके अंतर्गत पात्र व्यक्तियों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जाता है।
इस योजना के तहत लाभार्थी सूचीबद्ध अस्पतालों में मुफ्त इलाज का लाभ उठा सकते हैं। उत्तर प्रदेश में लगभग 11.04 लाख परिवारों के वरिष्ठ नागरिकों को इस योजना का लाभ मिलेगा, और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) ने इनका डाटा लाभार्थी सूची में शामिल कर लिया है।
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र व्यक्ति अपने आधार कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), लोक सेवा केंद्र, या सूचीबद्ध अस्पतालों में संपर्क कर सकते हैं।
कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल beneficiary.nha.gov.in या आयुष्मान ऐप का भी उपयोग किया जा सकता है।
-साभार सहित
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: देर रात 34 IAS अधिकारियों के तबादले, 14 जिलों के बदले गए जिलाधिकारी - September 22, 2026
- श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम: आगरा के रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर में आयोजित हुआ भव्य पौष पत्री भंडारा, उमड़े श्रद्धालु - September 22, 2026
- आगरा रामलीला मैदान का निरीक्षण: टूटा मंच, फैली गंदगी और नहीं हटीं झोपड़ियां; महापौर हेमलता दिवाकर ने दिए तीन-चार दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश - September 21, 2026