लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुभासपा प्रमुख और यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, ओपी राजभर असल में ‘ओपी रातभर’ हैं, जो रात में गठबंधन बदलने की सोचते हैं। अखिलेश यादव ने ये बातें शनिवार को पार्टी कार्यालय में चल रही प्रेस कॉफ्रेंस में कहीं।
सपा अध्यक्ष के इस बयान पर ओपी राजभर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, सुभासपा सत्ता का दरवाज़ा है, उसी दरवाज़ा से अखिलेश यादव जी सत्ता में घुसने के लिए परेशान है, जब तक दरवाज़े पर एनडीए के साथ सुभासपा खड़ी रहेगी तब तक सत्ता सपा को नसीब नहीं होगी।
अखिलेश जी दिनभर रातभर यही सोचते है एनडीए के साथ खड़े सभी असली पीडीए वाले आ जाते तो सत्ता मिल जाती लेकिन यह चाहे सपा प्रमुख रात में सपना देखे चाहे दिन में सत्ता वर्षों तक दूर ही रहेगी।
बता दें कि, यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में सपा और सुभासपा के बीच गठबंधन था। दोनों पार्टियों ने यूपी विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ा। हालांकि, चुनाव परिणाम आने के बाद सपा और सुभासपा के बीच मतदभेद शुरू हो गए। इसके बाद गठबंधन टूट गया।
गठबंधन टूटने के बाद ओपी राजभर एनडीए का हिस्सा बन गए। एनडीए का हिस्सा बनते हुए उन्हें योगी सरकार में मंत्री बना दिया गया। वहीं, अब यूपी में विधानसभा चुनाव 2027 में होना है और इससे पहले सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
-साभार सहित
- ‘छात्रों की गूंज’ एंथम के साथ कांग्रेस का युवा संकल्प: राहुल गांधी बोले—’जब तक छात्रों को नहीं मिलेगा न्याय, तब तक जारी रहेगा संघर्ष’ - July 16, 2026
- आगरा के श्री प्रेमनिधि जी मंदिर में भव्य रथयात्रा दर्शन, रथारूढ़ स्वरूप में विराजे ठाकुर श्री श्याम बिहारी जी - July 16, 2026
- आगरा में गूंजा सुंदरकांड का पाठ: लाला चंद्रभान मीतल (साबुन वाले) की पुण्यतिथि पर उमड़े श्रद्धालु - July 16, 2026