Agra, Uttar Pradesh, India. होटल पन्ना पैराडाइज फतेहाबाद रोड, ताजगंज, आगरा पर गणेश जी और लक्ष्मी जी की पुरानी मूर्तियों के विसर्जन कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। ब्राह्मण परिषद शहर में 101 स्थानों पर यह कार्यक्रम पूरे चार दिन चलाएगा। लोगों से कहा गया है कि वे मूर्तियों को इधर-उधर फेंके नहीं, हमें दें, हम विधिवत विसर्जन करेंगे।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक भवेन्द्र शर्मा, पंडित ब्रह्मदत्त शर्मा, विशंभर दयाल दुबे, पंकज मिश्रा, भानु दीक्षित, बृजेश शर्मा, बेनी प्रसाद शर्मा, महेश दुबे, सुनील पाठक, शैलेंद्र शर्मा, राममूर्ति दुबे, हरिओम शर्मा, सुभाष कटारा, सुनील कटारा, अजय दुबे, बॉबी शर्मा, मयंक दुबे, सपन दुबे, ऋषि दुबे, हिमांशु दुबे, नीरज दुबे, हिमांशु शर्मा, रंजन भारद्वाज, सुमित मुद्गल, विवेक जोशी, मनी दुबे, अवधेश शुक्ला, भोला पंडित, सनी उपाध्याय, योगेश दीक्षित, अशोक लोधी, कार्यक्रम संयोजक सुनील दुबे इत्यादि उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि दीपावली पर और दीपावली के बाद लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्तियों को पेड़ों के किनारे या मंदिरों के बाहर रख दिया जाता है। इससे मूर्तियों का अनादर होता है। सुनील दुबे का कहना है कि हम इन मूर्तियों को शास्त्रोक्त विधि के साथ विसर्जित करेंगे। होटल पन्ना पैराडाइज पर पुरानी मूर्तियां दी जा सकती हैं।
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में प्लास्टर गिरने के 17 घंटे बाद 10 साल के उमैर की मौत, परिवार में मचा कोहराम; गंभीर बीमारी से जूझ रहा था मासूम - August 23, 2026
- आगरा के संजय प्लेस स्थित फ्रेंड्स टावर में बड़ा हादसा टला: बेसमेंट के फ्लेक्स गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख - August 22, 2026
- आगरा के चित्राहाट क्षेत्र में बाड़े की सफाई करते समय हुआ हादसा, मिट्टी का टीला गिरने से 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया - August 22, 2026