Agra, Uttar Pradesh, India. दहतोरा निवासियों ने आगरा विकास प्राधिकरण (ए.डी.ए.) के खिलाफ ताल ठोक रखी है। एडीए पर उत्पीड़न का आरोप है। इसके खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है। किसान मजदूर संघर्ष समिति ने प्रेसवार्ता का आयोजन मानसिंह रिसोर्ट पर किया गया। पुराना नक्शा दिखाते हुए कहा कि भूमि अधिग्रहण दफ्तर में बैठकर किया गया है। हमें बार-बार आश्वासन मिलता है लेकिन स्थाई समाधान नहीं किया जा रहा है। करीब 5 हजार आबादी की सांस अटकी हुई है। 2005 में यूपी सरकार के मंत्री लालजी टंडन ग्रामीणों के पक्ष में आदेश दे चुके हैं। एडीए उपाध्यक्ष रनवीर सिंह ने भी कहा था। 2005 में एडीए से ग्रामीणों का जबरदस्त टकराव हुआ था। तमाम नेता दहतोरा में आए। आश्वासन देकर हमारा आंदोलन समाप्त करा दिया और आज तक हुआ कुछ नहीं।
संघर्ष समिति के अरब सिंह राजपूत ने बताया कि गांव के परिक्रमा मार्ग के बाहर करीब 500 मकान बने हुए हैं। जब भूमि अधिग्रहण हुआ, तब भी बने हुए थे। अफसरों ने भौतिक सर्वेक्षण नहीं किया। इसलिए इन मकानों का उल्लेख अधिग्रहण के समय नहीं किया गया। चूंकि मकान पहले के बने हुए थे, इसलिए किसी ने मुआवजा भी नहीं उठाया। इन मकानों में पशुपालन किया जा रहा है। दुग्ध व्यवसाय करके जीवनयापन कर रहे हैं। एडीए ने हमारी कृषि भूमि ले ली और अब घर भी छीनना चाहता है। यह कैसी सरकार है जो एक ओर तो बेघरों को घर दे रही है और जिनके पास घर हैं, उनसे छीन रही है।
अरब सिंह यही नहीं रुके। उन्होंने कहा- दहतोरा गांव लोधी राजपूत बहुल गांव है। लोधी राजपूत आंख मूंदकर भाजपा का समर्थन करता है। इसके बाद भा हमें परेशान किया जा रहा है। अगर यही हाल रहा तो पीड़ित लोग हिन्दू धर्म छोड़कर मुसलमान या ईसाई बन जाएंगे, तब शायद हमारा भला हो सकता है। हमें आश्वासन का लॉलीपॉप थमा दिया जाता है, जो स्वीकार नहीं है। अब लड़ाई आर-पार की होगी। उन्होंने कहा कि आगरा विकास प्राधिकरण भूमाफिया की तरह काम कर रहा है। उसके पास शास्त्रीपुरम में जो भूमि और भवन हैं, उनका निस्तारण नहीं कर पा रहा है और हमारे मकान तोड़कर बिल्डर्स को बेचने की फिराक में है। शस्त्रीपुरम एडीए हाइट्स में एक भी फ्लैट नहीं बिका है। उनका बात का समर्थन मोहन सिंह, शेर सिंह, केहर सिंह, मनीष राजपतू, भीमसेन, शंभू दयाल, कल्यान सिंह, राजेश कुमार आदि ने किया।
समिति के संयोजक मानसिंह राजपूत ने कहा कि ए.डी.ए. द्वारा ग्रामीणों का दशकों से उत्पीड़न किया जा रहा है। लगभग 500 मकान जो अधिग्रहण से पूर्व बने हुए हैं, उहें ए.डी.ए. तोड़ने पर आमादा है। ग्रामीणों ने उक्त जमीन का मुआवजा भी नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि ए.डी.ए. के उत्पीड़न के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश है। किसी भी कीमत पर ग्रामीण अपने घरों को उजड़ने नहीं देंगे।
संजीव लोधी ने कहा कि जहां भाजपा सरकार गरीबों को अशियाना दे रही है वहीं ए.डी.ए. द्वारा दशकों पुराने मकानों को तोड़ गरीबों को बेघर किया जा रहा है। आज गरीब, मजदूर, किसान भरी दोपहरी में धरने पर बैठने पर मजदूर है। ग्रामीण अन्तिम सांस तक अपने मकानों की लड़ाई लड़ते रहेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ. सुनील राजपूत ने बताया कि एडीए मनमानी कर रहा है। इस बारे में पार्टी के नेताओं को अवगत करा दिया गया है। सांसद राजकुमार चाहर और मंत्री बेबीरानी मौर्य संसद व विधानसभा सत्र के कारण व्यस्त हैं। वे जैसे ही आगरा आएंगे, दहतोरा निवासियों के बीच अवश्य आएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक एडीए की मनमाना नहीं रुकेगी, धरना जारी रहेगा।
इस मौके पर प्रमुख रूप से अरब सिंह, अजमेर सिंह, हरिकिशन लोधी, शेर सिंह, गिरीश शर्मा राजेश लोधी, सुनील राजपूत, मोहनदास, ओमप्रकाश, डॉ. उदल सिंह, भीमसेन, संजीव, हरीराम, दीवान सिंह, राजकुमार, रविन्द्र, सीताराम, प्रेम, यशपाल, शम्भूदयाल, हरिओम, शेरू, मोहन, राजवती देवी, सरिता देवी, रानी राजपूत, विजय कुमारी, लक्ष्मीदेवी, नर्मदा देवी, अशरफी देवी, सविता देवी, सावित्री देवी आदि उपस्थित रहे।
- आगरा के ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु का ताल में दर्शन ड्योढ़ी का भव्य उद्घाटन: रिमझिम वर्षा के बीच संगत को समर्पित हुआ नया प्रवेश द्वार, अब दोगुनी होगी लंगर हॉल की क्षमता - September 6, 2026
- श्याम बाबा की भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंग में रंगा नंदोत्सव: राजा जनक-सुनैना के स्वरूपों का हुआ अभिनंदन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन - September 6, 2026
- Agra News: फतेहाबाद में लूट गैंग से पुलिस की मुठभेड़; हुसैनापुर रोड पर फायरिंग के बाद एक बदमाश के पैर में लगी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार - September 6, 2026