husband wife

शादी के 15 दिन बाद ही पत्नी ने पति का गला खुरपी से काटा, देखें वीडियो

गंभीर हालत में किया गया कासगंज से अलीगढ़ रेफर, पत्नी गिरफ्तार Kasganj (Uttar Pradesh, India)। अभी शादी को 15 दिन ही हुए थे। हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि पति-पत्नी के बीच तकरार इतनी बढ़ गई। इतनी कि पत्नी ने रात में सोते हुए पति की गर्दन पर खुरपी से जानलेवा हमला कर […]

Continue Reading
Dwarkadhish mandir

77 दिन के बाद खुला द्वारकाधीश मंदिर, तीन तरह के श्रद्धालुओं पर रोक, इन बातों का रखें ध्यान, देखें वीडियो

Mathura (Uttar Pradesh, India)। विश्व प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर Dwarkadhish Mandir के कपाट 77 दिन बाद खुल गए हैं। ठाकुर द्वारकाधीश जी महाराज Dwarkadhish Maharaj के दर्शन किए जा सकते हैं। मंदिर खुलने का समय बदल गया है। दर्शन के दौरान कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि नियमों […]

Continue Reading
ram prasad bismil

काकोरी शहीद पं. राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती 11 जून को, पढ़िए अनकही कहानी

स्वतंत्रता संग्राम  के इतिहास में नया अध्याय जोड़ने वाले महान क्रांतिकारी पं. राम प्रसाद “बिस्मिल” का जन्म 11 जून 1897 को उत्तर प्रदेश राज्य में शाहजहांपुर नगर के मोहल्ला खिरनीबाग में हुआ। मूल रूप से इनके पूर्वज ग्वालियर के चंबल नदी किनारे ग्राम तोमरघार के निवासी थे l अकाल के कारण  उनका परिवार शाहजहांपुर आ […]

Continue Reading
नरेन्द्र मोदी

हमारा दावा है कि अंतिम लाइन पढ़कर अपना माथा पीट लेंगे…

यह संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। है बहुत मजेदार। बहुत आराम से पढ़िएगा। मजा अन्तिम में आएगा। ऐसा मजा की आप पढ़कर अपना माथा पीट लेंगे। 24 प्रश्नों का संकलन बहुत ही सुन्दर ढंग से किया गया है। उत्तर भी बहुत मजेदार है। 1. क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का देश में […]

Continue Reading
dadaji maharaj

राजस्थान के इस इलाके पर लाला जी महाराज और कुंवर जी महाराज की दयाः दादाजी महाराज

राधास्वामी मत के वर्तमान आचार्य और अधिष्ठाता दादाजी महाराज का जयपुर सतसंग हजूरी भवन, पीपलमंडी, आगरा राधास्वामी मत का आदि केन्द्र है। यहीं पर राधास्वामी मत के सभी गुरु विराजे हैं। राधास्वामी मत के वर्तमान आचार्य और अधिष्ठाता दादाजी महाराज (प्रोफेसर अगम प्रसाद माथुर) हैं, जो आगरा विश्वविद्यालय के दो बार कुलपति रहे हैं। हजूरी […]

Continue Reading
bjp yuva morcha

नीलकंठ तिवारी ने भाजपा से जुड़े युवाओं से कही खास बात

भाजपा महानगर और जिला युवो मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताईं, महामारी पर अंकुश लगायाAgra (Uttar Pradesh, India)। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पर्यटन, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य एवं  मुख्यमंत्री प्रोटोकोल नीलकंठ तिवारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर के ज़िला एवं महानगर के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मोदी सरकार के एक वर्ष के एवं योगी सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल को जन-जन तक पहुँचाने एवं आने वाले दिनों में पार्टी द्वारा दिए गए कार्यों को पूर्ण समर्पण से लगने को कहा। महामारी पर अंकुश नीलकंठ तिवरी  ने बताया कि कोरोना काल में  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री  योगी आदित्यनथ के निर्णयों ने देश की जनता को इस महामारी के समय में लड़ने में सशक्त बनाया है । जहां एक ओर सम्पूर्ण विश्व इस महामारी की चपेट में आ चुका है वहीं भारत आज भी इस महामारी पर अंकुश लगाए हुए है।  कोरोना काल में सभी प्रवासी मज़दूर भाई – बहनों को उनके घर तक पहुँचाने के लिए उचित संसाधनों की व्यवस्था के साथ साथ, उनके खाने पीने की भी व्यवस्था की।   प्रधानमंत्री  द्वारा 20 लाख करोड़ के आत्मनिर्भर राहत पैकेज में समाज के हर वर्ग का ख़्याल रखा गया है।  युवाओं के लिए कहा कि युवा इस देश की शक्ति है भारत के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार प्रयास में लगी हुई है, निश्चित तौर पर भारत का युवा आत्मनिर्भर बनेगा और अपने देश के विकास में योगदान करेगा। उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाएं महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने युवा सम्मेलन में उपस्थित सभी युवाओं को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री योगी को आज के युवाओं पर पूर्ण विश्वास है। हमें उनके विश्वास पर खरा उतरना है। हमें बूथ के हर घर तक जाना है और मोदी  एवं योगी  की उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाना है। सभी युवा कार्यकर्ताओं को मोदी  के लोकल फ़ोर वोकल अभियान को भी जन-जन तक पहुँचाना है जिसके माध्यम से हमारे देश के हर युवा को रोज़गार भी मिल सकेगा। 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया भाजपा महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव राजवत ने बताया कि इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में 500 से अधिक लोगों की जूम ऐप के माध्यम से सभा हुई, जिसमें 100 से अधिक युवतियाँ उपस्थित रहीं । यह भारतीय जनता पार्टी के प्रति युवा कार्यकर्ताओं की निष्ठा एवं मोदी  और योगी  के नेतृत्व के प्रति विश्वास है । विशेष उपस्थिति सम्मेलन को सुचारु रूप से चलाने में महानगर आई टी संयोजक जितेंद्र सविता का प्रमुख योगदान रहा। सम्मेलन में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, जिला अध्यक्ष गिर्राज कुशवाहा, ब्रज क्षेत्र युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष गौतम, सहदेव शर्मा, महामंत्री युवा मोर्चा शैलू पंडित, महानगर मीडिया प्रभारी सुमित उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

Continue Reading

Aaj ka rashifal 10 June 2020: इस राशि वाले लोगों की बनेगी तीर्थदर्शन की योजना

हर कोई जानना चाहता है कि उसका आने वाला दिन कैसा होगा। अच्छा या खराब। लाइव स्टोरी टाइम आपको रोजाना बताएगा आपके सितारों की चाल के बारे में। इसके आधार पर आप अपने दिन की अच्छे से प्लानिंग कर सकते हैं। पंडित वरुण कुमार पालीवाल बता रहे हैं। आइए जानते हैं 10 जून, 2020 के […]

Continue Reading

Aaj Ka Panchang 10 June: ये है आज का पंचांग

लाइव स्टोरी टाइम पर रोजाना पढ़िए दिशा शूल, राहु काल और शुभ मुहूर्त के बारे में। प्रसिद्ध ज्योतिषवेत्ता वरुण कुमार पालीवाल दे रहे हैं पूरी जानकारी। इस पंचांग के आधार पर आप अपने दैनिक क्रियाकलाप शुभ मुहूर्त में सुगमता से कर सकते हैं। इससे सफलता मिलने की आशा की गुना बढ़ जाती है। 05, आषाढ़कृष्ण […]

Continue Reading

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने वितरित किया पोषाहार

Hathras (Uttar Pradesh, India)। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने जनपद में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषाहार वितरण कराया। इस माह पोषाहार वितरण मंगलवार 9 जून तथा बुधवार 10 जून को किया जाना तय किया गया था। आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियमों का पालन करते हुए पोषाहार का वितरण किया गया। मंगलवार को जिले के 797 केन्द्रो […]

Continue Reading

“विशेष उद्देश्यों और अकादमिक लेखन के लिए अंग्रेजी भाषा” विषय पर वेबिनार आयोजित

Aligarh (Uttar Pradesh, India) । मंगलायतन विश्वविद्यालय, उषा मार्टिन विश्वविद्यालय तथा हिमालयन विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में वेबिनार का आयोजन हुआ। इसका विषय “विशेष उद्देश्यों और अकादमिक लेखन के लिए अंग्रेजी भाषा” था। वेबिनार का उद्घाटन उषा मार्टिन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुरेश गर्ग द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 ने समाज में कई बदलाव […]

Continue Reading