गंभीर हालत में किया गया कासगंज से अलीगढ़ रेफर, पत्नी गिरफ्तार
Kasganj (Uttar Pradesh, India)। अभी शादी को 15 दिन ही हुए थे। हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि पति-पत्नी के बीच तकरार इतनी बढ़ गई। इतनी कि पत्नी ने रात में सोते हुए पति की गर्दन पर खुरपी से जानलेवा हमला कर दिया। पति को गंभीर हालत में कासगंज के जिला अस्पताल से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पति पत्नी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली ये रियल लाइफ की रियल स्टोरी उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद से है।
खुरपी से हमला
मामला थाना ढोलना क्षेत्र के गांव जगदीशपुर का है। एक नई नवेली दुल्हन ने बिस्तर पर सो रहे अपने पति पर धारदार हथियार खुरपी से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे पति लहूलुहान हो गया और किसी तरह भाग वहाँ से भाग निकला। चीख पुकार सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर आ गए। आनन-फानन में घायल पति को जिला अस्पताल कासगंज ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
प्रेमी से बात करती रहती थी
आपको बताते चलें कासगंज जनपद के ढोलना थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गाँव का निवासी ऐदल सिंह नाम के युवक की शादी 15 दिन पूर्व कासगंज जनपद के ही थाना सोरों के नोगवा गाँव की सरस्वती नाम की युवती से हुई थी। आरोप है कि पति-पत्नी के बीच शुरू से ही पत्नी द्वारा किसी दूसरे विजय नामक युवक से फ़ोन पर देर तक बात करने को लेकर कहा सुनी होती थी। पति को शक था कि पत्नी फोन पर अपने प्रेमी से बात करती है। इसे लेकर उसने कई बार पत्नी को डांटा और समझाया। बीती देर रात भी पति ने पत्नी के फ़ोन पर अपने प्रेमी से बात करने के शक में डांट दिया थाय़ इसको लेकर दोनो के बीच मारपीट भी हुई थी। देर रात जब पति बिस्तर पर सो रहा था उसी समय मौका पाकर पत्नी ने घर में ही रखी खुरपी से पति की गर्दन पर जान लेवा हमला किया। परिजनों और ग्रामीणों ने घायल पति को कासगंज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने पति की हालत गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
प्रेम संबंधों का आरोप
एदल सिंह के भाई कुंवरपाल का आरोप है कि महिला के प्रेम सम्बन्ध विजय नाम के व्यक्ति से है और उससे वो देर तक फ़ोन से बात किया करती है। अपने प्रेमी को पाने के लिए और पति से छुटकारा पाने के लिए ही पत्नी ने पति की हत्या करने की कोशिश की लेकिन वो किसी तरह से बच गया। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी पत्नी को पुलिस के हवाले किया है। फिलहाल पुलिस इस नई नवेली दुल्हन से पूछताछ कर रही है।
- Where Fortune Meets Freedom for UK Players at EliteSpin Casino - October 20, 2026
- Casino LuckyHills – Idéal pour les nouveaux joueurs et les joueurs expérimentés au Canada - October 19, 2026
- Gransino Casino – Live Casino Features and The Experience in Spain - October 18, 2026