ऑस्ट्रेलिया ने अपने नागरिकों को इसराइल छोड़ने की हिदायत दी है. अमेरिका के दो अधिकारियों ने शुक्रवार को दावा किया कि इसराइल ने ईरान पर हमला किया है. ईरान ने किसी हवाई हमले की बात से इंकार किया है.
इस दावे के बाद ऑस्ट्रेलिया ने इसराइल में मौजूद अपने नागरिकों से कहा कि ‘अगर इसराइल को छोड़ना सुरक्षित है तो ऐसा करिए.’
ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रालय के हवाले से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया, ”इसराइल के खिलाफ सैन्य और आतंकवादी हमले का खतरा है. इससे पूरे क्षेत्र में खतरे की स्थिति पैदा हो सकती है.”
”हम इसराइल और इसराइल के नियंत्रण वाले फलस्तीन में मौजूद ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों से वहां से निकलने की अपील करते हैं.”
पिछले कुछ समय से इसराइल और ईरान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है.
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- यूपी एमएलसी चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका: बागी उम्मीदवार डॉ. संजयन त्रिपाठी समाजवादी पार्टी में शामिल, अखिलेश यादव ने दिया समर्थन - October 3, 2026
- डीएम अंकल पापा से बात नहीं हो पाती…सोनभद्र की 5 साल की बच्ची की मासूम गुहार, हाथ जोड़कर की गांव में मोबाइल नेटवर्क लगवाने की अपील, वीडियो हुआ वायरल - October 3, 2026
- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुर्सी जाने पर अजय राय की पहली प्रतिक्रिया, कहा— ‘राजनीति में पद आते-जाते रहते हैं, राहुल गांधी और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूँ’ - October 3, 2026