अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के मशहूर गुरुद्वारे करते परवान के परिसर में शनिवार की सुबह ज़बरदस्त हमला होने की ख़बर है.
अभी तक यह साफ़ नहीं हो सका है कि किसने यह हमला किया है. लेकिन आशंका है कि आईएस के आतंकियों ने इस हमले को अंजाम दिया है.
अफ़ग़ानिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तकूर के अनुसार गुरुद्वारे पर शायद कार बम से हमला किया गया. हमले के बाद आसमान में धुएं का गुबार उठता हुआ पाया गया.
वहीं इस गुरुद्वारे के अध्यक्ष गुरनाम सिंह ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया है कि गुरुद्वारे के परिसर में क़रीब 30 लोग फंसे हैं.
हालांकि अभी तक हताहतों की संख्या की सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है. गुरनाम सिंह ने यह भी बताया है कि तालिबान शासन परिसर में किसी को घुसने नहीं दे रहा है.
सोशल मीडिया पर चल रही ख़बरों में दावा किया जा रहा है कि परिसर में बंदी बनाए गए लोग गुरुद्वारे की दूसरी मंज़िल पर हैं.
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इस हमले के बारे में कहा है कि भारत इस गुरुद्वारे पर हुए हमले से काफ़ी चिंतित है.
उनके अनुसार भारत इस हालात पर अपनी नज़र बनाए हुए है और जानकारी मिलने का इंतज़ार कर रहा है.
-एजेंसियां
- किरावली को मिला जनसेवा का नया ‘तीर्थ’: सांसद राजकुमार चाहर ने 95.63 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास, अब जनता के द्वार होगा समाधान - March 14, 2026
- Agra News: बेटियों के सपनों को मिले ‘साइकिल के पंख’; भारत विकास परिषद् ने 51 छात्राओं को भेंट की साइकिल, अब आसान होगी शिक्षा की राह - March 14, 2026
- नेशनल चैम्बर चुनाव: मनोज बंसल के सिर सजा जीत का ताज, कांटे की टक्कर में 19 वोटों से पछाड़ा; अम्बा प्रसाद और नीतेश बने उपाध्यक्ष - March 14, 2026