आप साड़ी पहनने जा रही हों या फिर लहंगा लेकिन एक परफेक्ट ब्लाउज के बिना इन दोनों ही आउटफिट का लुक अधूरा है। जहां तक बात फैशन और ट्रेंड की है तो बॉलिवुड सिलेब्स ट्रेंड सेट करने में सबसे आगे रहते हैं और फिर लोग उसे ही फॉलो करने लग जाते हैं। हम आपको बता रहे हैं ब्लाउज के उन डिफरेंट डिजाइन्स के बारे में जो हैं जरा हटके हैं लेकिन आपके आउटफिट को देंगे एक परफेक्ट लुक…
ऑफ शोल्डर ब्लाउज
‘वीरे दी वेडिंग’ में करीना ने ऑफ शोल्डर ब्लाउज पहनी है जो उनको एक ग्लैमरस दुल्हन का लुक दे रहा है। आप मोटी हों या पतली, ऑफ शोल्डर ब्लाउज आप ट्राई कर सकती हैं क्योंकि यह ब्लाउज हर बॉडी टाइप पर खूबसूरत दिखती है। खास बात यह है कि आप इसे लहंगा, साड़ी या स्कर्ट किसी के साथ भी कैरी कर सकती हैं।
ब्रालेट ब्लाउज
इन दिनों बॉलिवुड दीवाज के बीच ब्रालेट ब्लाउज पहनने का चलन भी तेजी से जोर पकड़ रहा है। पिछले दिनों आपने दीपिका पादुकोण की यह तस्वीर देखी होगी जिसमें उन्होंने सब्यसाची द्वारा डिजाइन की गई सेक्सी ब्लैक साड़ी पहनी थी। इसमें दीपिका ने जो ब्लाउज पहनी थी उसे ही ब्रालेट ब्लाउज कहते हैं। दीपिका के अलावा एशा गुप्ता भी कई मौकों पर साड़ी के साथ ब्रालेट ब्लाउज में नजर आ चुकी हैं।
जैकेट स्टाइल में ब्लाउज
माधुरी दीक्षित ने एक अकेजन के दौरान ब्लू कलर की साड़ी पहनी थी। साड़ी पर बहुत ही खूबसूरत इम्ब्रॉयडरी थी और फ्रिंजेज साड़ी की खूबसूरती में चार चाँद लगा रहा था उनका ब्लाउज स्टाइल। माधुरी ने डिजाइनर जैकेट स्टाइल में ब्लाउज पहनी थी। इस लुक के साथ माधुरी ने सिल्वर कलर के ईयररिंग्स पहने हुए थे और बालों को स्ट्रेट रखा था जिसमें माधुरी बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं।
बेल स्लीव के साथ ऑफ शोल्डर
डांस रिऐलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 2 के दौरान शिल्पा शेट्टी ने अपने साड़ी लुक के साथ काफी एक्सपेरिमेंट किया था। इन्हीं में से एक है शिल्पा शेट्टी का यह लुक जिसमें उन्होंने वाइट-गोल्ड साड़ी पहनी थी। इस साड़ी को उन्होंने एसिमिट्रकली एड़ी से कुछ ऊंचाई पर बांध रखा था। साथ में उन्होंने वाइट सिगरेट पैंट्स भी पहनी था। इस साड़ी की खासियत थी इसकी ब्लाउज का खास डिजाइन जो ऑफ शोल्डर होने के साथ ही बेल स्लीव्ड था।
क्रॉप्ड जैकेट ब्लाउज
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने क्रॉप्ड जैकेट ब्लाउज पहना है। इंडियन लड़कियों की बात की जाए, तो स्वरा भास्कर की तरह कई लड़कियों का फीगर होता है। क्रॉप्ड जैकेट ब्लाउज में आप बेहद ही स्टाइलिश लगेंगी। इस तरह के ब्लाउज आप ऑफिस या फिर घर की किसी बड़ी पार्टी में भी कैरी कर सकती हैं। इसमें आप सबसे हटकर और स्टाइलिश नजर आएंगी।
-एजेंसी
- यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से: अनुपूरक बजट के साथ राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सदन में हो सकता हैं महासंग्राम - July 21, 2026
- सोनभद्र के ओबरा-सी पावर प्लांट की दोनों इकाइयां ठप, उमस भरी गर्मी के बीच यूपी में बिजली कटौती की आशंका - July 21, 2026
- जी.डी. गोयनका इंटरनेशनल स्कूल, सूरत में श्रद्धा से निकली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा - July 21, 2026