Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे उत्पीड़न को लेकर सनातन चेतना मंच 4 दिसंबर, 2024 को धरना प्रदर्शन करेगा। इसमें जिले के प्रबुद्ध नागरिक, व्यापारिक सामाजिक संगठन और संत समाज शामिल होंगे। स्थान है, जीआईसी मैदान आगरा। समय है, अपराह्न 1:00 बजे से।
इस सम्बंध में जानकारी देने के लिए सोमवार को विश्व संवाद केंद्र में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता में सनातन चेतना मंच के संयोजक पंकज खंडेलवाल ने बताया कि 4 दिसंबर को पचकुंइया स्थित जीआईसी मैदान में धरना प्रदर्शन होगा। नगर के प्रबुद्ध नागरिक, व्यापारिक, सामाजिक, धार्मिक संगठनों के प्रमुखों के अलावा बड़ी संख्या में आम नागरिक, मातृशक्ति से शामिल होने का आह्वान किया है।
पंकज खंडेलवाल ने बताया कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर लगातार कट्टरपंथी हमला कर उनकी हत्या कर रहे हैं। महिलाओं को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। मंदिरों को तोड़ा जा रहा है। हिन्दू समाज पर हो रहे अत्याचार गंभीर चिंता का विषय बन गए हैं। वहां की सरकार और एजेंसियां इन घटनाओं को रोकने के बजाय मूकदर्शक बनी हुई है।
उन्होंने बताया कि सभी आगरावासी इस प्रदर्शन के माध्यम से बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन के माध्यम से बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में वैश्विक जागरूकता बढ़ाना और भारत सरकार से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की जाएगी। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
मंच के सह संयोजक अशोक पिप्पल ने बताया कि जीआईसी मैदान में बौद्ध और ईसाई धर्मगुरुओं के साथ हजारों की संख्या में नागरिकों का एकत्रीकरण होगा। इसके लिए 6 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था, पेजजल, शौचालय के साथ ही 10 हजार कुर्सियों की व्यवस्था की गयी है।
सह संयोजक दिग्विजयनाथ तिवारी ने बताया कि अधिक से अधिक लोग इस प्रदर्शन में शामिल हों, इसके लिए छोटी टोलियां बनायी गयी हैं। बाजार कमेटियों, सामाजिक संगठनों के लोगों से वार्ता की जा रही है। साथ ही प्रदर्शन के बाद भी नुक्कड नाटक, छोटी सभाओं के माध्यम से बांग्लादेश में हो रहे अल्पसंख्यक अत्याचारों के विरोध में जनजागृति का क्रम जारी रहेगा।
प्रेसवार्ता में मंच के प्रचार प्रमुख मनमोहन निरंकारी, मधुकर चतुर्वेदी उपस्थित रहे।
- मिशन शक्ति: महिला सुरक्षा और संवेदनशीलता बढ़ाने की दिशा में आगरा पुलिस का बड़ा कदम, 2 से 6 नवंबर तक आयोजित होगी ‘सोशल बिहेवियर’ कार्यशाला - November 2, 2026
- जेल से रिहा होने के 40 मिनट बाद ED द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे सपा नेता आजम खान; इसी हफ्ते होगी सुनवाई - November 2, 2026
- आगरा की पॉश कॉलोनी में नकाबपोश चोरों का तांडव: पीवीसी कारोबारी के घर से 500 ग्राम सोना पार; परिजनों को कमरों में किया बंद - November 2, 2026