Skip to content
Tuesday, March 10, 2026
  • Contact Us
  • Advertise Tariff
  • Donation
  • Log In
Live Story Time

Live Story Time

एक सकारात्मक पहल

  • Home
  • INTERNATIONAL
    • Education/job
      • NATIONAL
  • REGIONAL
    • VIRAL
    • Crime
    • LITERATURE
    • INTERVIEW
  • POLITICS
    • Election
  • HEALTH
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • RELIGION/ CULTURE
  • SPORTS
site mode button

बैंक खाताधारकों से वह ’डाक्यूमेंट’ मांग रहे जो नगर पंचायत में बनता ही नहीं

BUSINESS NATIONAL POLITICS PRESS RELEASE REGIONAL
July 28, 2020July 28, 2020Dr. Bhanu Pratap Singh

Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। बैंकों में खाताधारकों से जो डाक्यूमेंट मांगा जा रहा है, जो प्रदेश में कभी बना ही नहीं। उपभोक्ता नगर पंचायत और बैंक के चक्कर काट कर परेशान हो रहे हैं। कई बार इसे लेकर उपभोक्ता झगडने लग जाते हैं। बैंक कर्मियों के सामने उनकी एक नहीं चलती है। नगर पंचायत में अपनी पीडा बताते  हैं। तो वह बैंक में जाने को कह देते हैं। इसे लेकर नगर पंचायतें बैंक अधिकारियों को लिखित में अवगत करा चुकी हैं कि वह जिस परिवार रजिस्टर की उपभोक्ताओं से मांग कर रहे हैं वह प्रदेश की किसी नगर पंचायत में नहीं बनाया गया है। इस तरह का कोई आदेश भी नगर पंचायत के पास नहीं है। जब उनके पास इस तरह का कोई प्रमाणपत्र मौजूद ही नहीं है तो वह नागरिकों को कहां से उपलब्ध करा सकते हैं। इस बात को लेकर लोग झगड रहे हैं और जानबूझ कर परेशान करने का आरोप भी लगा रहे हैं।

परिवार रजिस्टर की मांग उपभोक्ताओं से की जा रही हैं वह प्रदेश की किसी नगर पंचायत में नहीं है

इस बात से गोकुल नगर पंचायत चेयरमैन संजय दीक्षित ने जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र को अवगत कराया है। जिलाधिकारी को नगर पंचायत की ओर से लिखित में एक पत्र भी भेजा गया है जिसमें नगर पंचायत के पास परिवार रजिस्टर नहीं होने की बात कही गई है। चयरमैन संजय दीक्षित का कहना है कि जब भी कोई नागरिक बैंक में किसी काम से जाता है बैंक कर्मचारी उपने उपभोक्ता से नगर पंचायत का परिवार रजिस्टर लाने की बात कह कर वापस भेज देते हैं। ये लोग नगर पंचायत कार्यालय पहुंचते हैं, यहां परिवार रजिस्टर नहीं होने की बात कर उन्हें वापस कर दिया जाता है। वह फिर बैंक पहुंचते हैं बैंक कर्मचारी बार-बार उन्हें यह कह कर वापस कर देते हैं। सजय दीक्षित का कहना है कि बैंक कर्मचारी सरकारी नौकर हैं उनकी जनता के प्रति सीधी जबाव देही नहीं बनती है। लोग उनके साथ झगड भी नहीं सकते हैं और काम करने के लिए दबाव भी नहीं बना सकते हैं। अगर ऐसा करते हैं तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी। ऐसे में वह नगर पंचायत पर हंगामा करते हैं।

लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है

हम जनप्रतिनिधि हैं हमारी अपने लोगों के प्रति जिम्मेदारी बनती है। हम लोगां को नाराज भी नहीं कर सकते और ऐसे में समझाना भी मुश्किल है। प्रदेश की किसी भी नगर पंचायत में परिवार रजिस्टर तैयार नहीं किया गया है। यह काम राशन डीलर करते हैं और राशन कार्ड को ही मान्यता है। बैंक कर्मचारी नगर पंचायत का परिवार रजिस्टर मांगते हैं, नगर पंचायत के पास इस तरह का कोई रिकार्ड ही मौजूद नहीं है। लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। इस बात से जिलाधिकारी को भी अवगत करा दिया गया है। कुल मिलाकर सौ बात की एक बात है कि बैंक अपने ही उपभोक्ताओं को परेशान कर रही है। और गांव के लोग नगर पंचायत के कर्मियों से भिड़ रहे हैं किसी को कोई मतलब ही नहीं है।

  • Author
  • Recent Posts
Dr. Bhanu Pratap Singh
Dr. Bhanu Pratap Singh
आर्थिक सहयोग की विनम्र अपील
यह वेबसाइट किसी की भी काली कमाई द्वारा संचालित नहीं है। यह पत्रकारों का नवाचार है। सकारात्मक रवैया है। हम पीत पत्रकारिता नहीं करते हैं। ब्लैकमेलिंग नहीं करते हैं। जबरन विज्ञापन नहीं लेते हैं। विज्ञापन न देने वाले के खिलाफ खबर भी नहीं छापते हैं। हमने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में किसी से भी विज्ञापन नहीं मांगा। हम चाहते हैं यह वेबसाइट धाकड़पन से चले और आत्मनिर्भर बने। वेबसाइट के निरंतर संचालन में आपके आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है। कृपया हमें विज्ञापन या डोनेशन देकर सहयोग करें।

डॉ. भानु प्रताप सिंह, संपादक

गूगल-पे, पेटीएम 9412652233

Bank: SBI, Shastripuram, Agra

Account: 10318742097

IFSC:SBIN0016266

समाचार और विज्ञापन के लिए सहयोग संपर्क करें- livestorytime1@gmail.com
bhanuagra@gmail.com

मोबाइल- 9412652233, 8279625939
Dr. Bhanu Pratap Singh
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
  • यूपी में ‘गैस का अकाल’ या अफवाहों का जाल? एजेंसियों पर उमड़ी भारी भीड़, अखिलेश यादव ने पूछा- क्या फिर से चूल्हा-चौका कंडे पर शिफ्ट हो? - March 10, 2026
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह - March 10, 2026
  • पंचायत चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा तोहफा, यूपी के 12,200 गांवों तक पहुंचेगी बस सेवा, ओला-उबर पर लागू हुए नए नियम - March 10, 2026
Tagged IndiaLive story timeMathuraMathura bank account holdersMathura ki newsMathura newsMathura news in hindiNagar PanchayatUttar Pradesh

Post navigation

अधिकारियों ने रोका, कर्मचारियों ने पास कर दिया खादर में कॉलोनी को, अब चलाया जेसीबी
पर्दे में होगी ईद की कुर्बानी, लॉकडाउन की शर्तों का पालन कड़ाई से करें : डॉ.गौरव ग्रोवर

Related Posts

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 384 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी

January 25, 2022Dr. Bhanu Pratap Singh

आगरा के सांसद राजकुमार चाहर को भाजपा ने सौंपी 7 राज्यों की कमान; ‘विकसित भारत जी राम जी’ अभियान के बने समन्वयक

January 6, 2026January 6, 2026Dr. Bhanu Pratap Singh

जांच एजेंसियों के खिलाफ दिल्‍ली में थाने के बाहर धरने पर बैठे TMC के नेता

April 9, 2024April 9, 2024Dr. Bhanu Pratap Singh

Live tv

DOWNLOAD APP

Follow me on Twitter

Tweets by @LiveStoryTime1
  • LATEST NEWS
  • Comments

यूपी में ‘गैस का अकाल’ या अफवाहों का जाल? एजेंसियों पर उमड़ी भारी भीड़, अखिलेश यादव ने पूछा- क्या फिर से चूल्हा-चौका कंडे पर शिफ्ट हो?

March 10, 2026March 10, 2026Dr. Bhanu Pratap Singh

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह

March 10, 2026March 10, 2026Dr. Bhanu Pratap Singh

पंचायत चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा तोहफा, यूपी के 12,200 गांवों तक पहुंचेगी बस सेवा, ओला-उबर पर लागू हुए नए नियम

March 10, 2026March 10, 2026Dr. Bhanu Pratap Singh

योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: जमीन रजिस्ट्री के नियमों में बड़ा बदलाव, खतौनी से मिलान अब अनिवार्य

March 10, 2026March 10, 2026Dr. Bhanu Pratap Singh

मिडिल ईस्ट वॉर का असर: व्यावसायिक सिलेंडरों पर रोक, 5 लाख लोगों के सामने खाने का संकट

March 10, 2026March 10, 2026Dr. Bhanu Pratap Singh
  • LoganFart  commented on शिक्षकों के सामने समस्याएं ही समस्याएं, कुछ तो कीजिए DIOS साहब: jisuzm.tv
  • Hpizij  commented on हिन्दी यात्रा साहित्य के जनक राहुल सांकृत्यायन का जन्‍मदिन आज: combivir online order retrovir 300mg brand order a
  • JeffreyLed  commented on ज्योतिषाचार्य ने कहा- सूर्यग्रण बनाएगा युद्ध की स्थित, ग्रहण काल में भी होंगे द्वारिकाधीश के दर्शन: Инициируем с нахождения: автоломбард – это экономи
  • DerekDox  commented on ADA के खिलाफ पंचायत में किसानों का ऐलान, सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा न मिला तो जमीन नहीं देंगे: meet single women online: meet women at zushi beac
  • Doyggb  commented on यह आग सरकारी है, उठने वाला धुआं ईकोफ्रंडली!: order quetiapine 100mg generic zoloft 50mg tablet

FOLLOW US FACEBOOK

धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति

आगरा में यमुना आरती स्थल पर जागी आध्यात्मिक चेतना, कवियों के शब्द बने भक्ति की आरती

March 2, 2026March 2, 2026Special Correspondent

  Live Story Time, Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. 🌊 कालिंदी के तट गूंजा काव्य-संगीत: यमुना मैया की महिमा में डूबा ताज नगरी का आध्यात्मिक समागम यमुना आरती स्थल पर भक्ति और साहित्य का संगम Live Story Time, Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. आगरा की पावन धरती पर ताज महोत्सव के अंतर्गत यमुना आरती स्थल, हाथी […]

ताज महोत्सव: राजा हरिश्चंद्र मोक्ष धाम के सत्संग भवन में चित्रकला प्रदर्शनी और कला संवाद में पीएम मोदी की सराहना, संस्कार भारती को आर्ट गैलरी के लिए अंशदान की घोषणा

February 20, 2026February 20, 2026Special Correspondent

  ताज महोत्सव: राजा हरिश्चंद्र मोक्ष धाम के सत्संग भवन में चित्रकला प्रदर्शनी और कला संवाद में पीएम मोदी की सराहना, संस्कार भारती को आर्ट गैलरी के लिए अंशदान की घोषणा डॉ भानु प्रताप सिंह Live Story Time Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. जिला प्रशासन आगरा द्वारा आयोजित “ताज महोत्सव” के अन्तर्गत “संस्कार भारती” ने […]

ताजनगरी में ‘रमजान मुबारक’: गुरुवार को पहला रोजा, गंगा-जमुनी तहजीब के बीच शुरू हुआ इबादत का महीना

February 18, 2026February 20, 2026Dr. Bhanu Pratap Singh

श्री हनुमच्छिव दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न

February 18, 2026February 18, 2026Dr. Bhanu Pratap Singh

शिवमय हुई ताजनगरी: कहीं निकली भूत-प्रेतों वाली अनूठी बारात, तो कहीं अलौकिक ‘शिव-विवाह’ ने मोहा मन

February 15, 2026February 15, 2026Dr. Bhanu Pratap Singh

काशी विश्वनाथ में महाशिवरात्रि की धूम, 4 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

February 15, 2026February 15, 2026Dr. Bhanu Pratap Singh

LIVE CRICKET SCORE

ADVERTISEMENT

ABOUT Live Story Time

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • OUR TEAM

USE FULL LINK

  • Donation
  • Advertise Tariff
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance

DOWNLOAD APP

author

डॉ. भानु प्रताप सिंह, संपादक
डॉ. भानु प्रताप सिंह, संपादक
| Theme: News Portal by Mystery Themes.