देश के 73वें गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सशस्त्र बलों के कर्मियों और अन्य के लिए 384 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इन पुरस्कारों में 12 शौर्य चक्र, 3 सेना पदक (वीरता), 81 सेना पदक (वीरता) और 2 वायु सेना पदक (वीरता) शामिल हैं। इससे पहले राष्ट्रपति ने 51 लोगों को जीवन रक्षा पदक पुरस्कार-2021 प्रदान करने को भी मंजूरी दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई लिस्ट के मुताबिक 6 व्यक्ति को सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, 16 लोगों को उत्तम जीवन रक्षा पदक और 29 लोगों को जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 5 अवॉर्ड सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, मरणोपरांत दिये जाएंगे। ये पुरस्कार लोगों को साहसिक तरीके से किसी व्यक्ति की जान बचाने के लिए दिया जाता है।
इनके अलावा टोक्यो ओलिंपिक्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को गणतंत्र दिवस के मौके पर बड़ा सम्मान मिलने वाला है। इस दिन नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। आपको बता दें परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM),भारत का एक सैन्य पुरस्कार है। इस पुरस्कार का गठन 1960 में किया गया था. ये पुरस्कार शांति के लिए और सेवा क्षेत्र में सबसे असाधारण कार्य करने के लिए दिया जाता है। नीरज चोपड़ा 4 राजपूताना राइफल्स में सूबेदार पद पर भी तैनात हैं। सेना में रहते हुए इस एथलीट ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ओलंपिक्स में भारत के लिए भाला फेंक इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया था। जिसके चलते इन्हें विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है, लेकिन अब इन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल मिलने वाला है।
गणतंत्र दिवस पर इस बार 939 पुलिसकर्मियों को भी उनके शौर्य के लिए गैलेंट्री अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जाएगा। इसमें 189 वीरों को पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा. वहीं, विशिष्ट सेवा के लिए 88 वीरों को राष्ट्रपति का पुलिस मेडल (पीपीएम) और 662 को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस मेडल (पीएम) दिया जाएगा। इनके अलावा इंडियन कोस्ट गार्ड के कई कमांडर और अधिकारियों को भी उनकी वीरता के लिए ‘तटरक्षक मेडल’ दिया जाएगा।
-एजेंसियां
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026
- Agra News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महापौर से मिला सेनेटरी सुपरवाइजर संघ, वेतन विसंगतियों और ईएसआई कार्ड न मिलने पर जताया रोष - September 16, 2026
- पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी से निकलेगा 500 गाड़ियों का विशाल काफिला: वडनगर तक जाएगी सेवा संकल्प बाइक यात्रा - September 16, 2026