अशोक गहलोत ने उपराष्ट्रपति धनखड़ के राजस्‍थान दौरे पर खड़े किए सवाल – Up18 News

अशोक गहलोत ने उपराष्ट्रपति धनखड़ के राजस्‍थान दौरे पर खड़े किए सवाल

POLITICS

 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के लगातार राजस्थान दौरे को लेकर सवाल खड़े किए हैं। गहलोत ने कहा, पहले प्रधानमंत्री आए और अब उपराष्ट्रपति अप-डाउन कर रहे हैं। आज उपराष्ट्रपति पांच जगह जाएंगे। चार हेलिकॉप्टर से 5 जगह दौरा है।

गहलोत ने कहा कि गवर्नर साहब हों या उपराष्ट्रपति हों, हम सम्मान करते हैं। उपराष्ट्रपति अगर राष्ट्रपति बनेंगे तो भी हम स्वागत करेंगे, लेकिन अभी मेहरबानी रखें। बार-बार सुबह-शाम आ रहे हैं। दौरे कर रहे हैं। इसका कोई तुक नहीं है। क्या तुक है। चुनाव चल रहे हैं राजस्थान में

आप बार-बार आओगे तो लोग क्या समझेंगे। आप चाहते क्या हो? यह संवैधानिक संस्थाएं हैं। उनका मान-सम्मान रहना चाहिए। चाहे कोई सरकार हो। प्रधानमंत्री ने इस बार कहलवा दिया कि प्रोटोकॉल में कोई नहीं आएगा, न अफसर, न मंत्री। शेखावत साहब उपराष्ट्रपति बने थे तो उन्होंने कहा था कि राजस्थान मेरा घर है। यहां कोई प्रोटोकॉल में नहीं आएगा।

CM गहलोत बुधवार को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में मिशन 2030 के लिए जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा- एक के बाद एक मंत्री आ रहे हैं। केंद्र के मंत्री राजस्थान आ रहे हैं। वैसे भी मंत्रियों के पास काम नहीं है। इन लोगों ने नया सिस्टम बना दिया। मंत्रियों की चल नहीं रही है और एक RSS का व्यक्ति बैठा दिया। वही सब राज चलाता है। जनता इनको जवाब देगी।