दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम किया है। शनिवार को महिला एकल वर्ग के खिताबी मुकाबले में उन्होंने अमेरिका की डेनिएल कॉलिन्स को सीधे सेटों में हराया। बार्टी ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान एक भी सेट नहीं गंवाया।
ऑस्ट्रेलियाई स्टार खिलाड़ी बार्टी शुरू से ही 28 वर्षीय कॉलिन्स के ऊपर हावी रहीं और पहला सेट 6-3 से आसानी से अपने नाम किया। इसके बाद दूसरे सेट में अमेरिकी खिलाड़ी ने कुछ टक्कर देने की कोशिश की लेकिन बार्टी ने 7-6 से दूसरा सेट भी जीतकर अपना तीसरा ग्रैंडस्लैम खिताब जीत लिया। बार्टी ने इससे पहले 2019 में फ्रेंच ओपन और 2021 में विंबलडन की ट्रॉफी जीती थी।
बार्टी का ऑस्ट्रेलियाई ओपन में अब जीत-हार का रिकॉर्ड 24-8 का हो गया है। उन्होंने 2022 में इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक का सफर किया था जहां उन्हें अमेरिकी युवा सोफ़िया केनिन के हाथों हार झेलनी पड़ी थी।
एश्ले बार्टी 1978 के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले क्रिस ओ’नील ने आखिरी बार यह खिताब जीता था।
-एजेंसियां
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026