Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, Bharat, India. नटरांजलि थिएयर आर्ट्स (एनटीए) द्वारा आयोजित 8वें अंतर्राष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव के मुख्य संरक्षक और सुप्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. विजय किशोर बंसल हैं। महोत्सव में उनक भूमिका अहम रही है। विजय नगर कॉलोनी स्थित उनके आवास पर नेपाल एवं इंडोनेशिया के कलाकारों ने संयुक्त रूप से शॉल ओढ़ाकर, अपने-अपने देशों के स्मृति चिह्न एवं महोत्सव का स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव नटरांजलि थियेटर आर्ट्स (एनटीए आगरा) द्वारा डॉ भीमराव आंबेडकर विवि (पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान) के सहयोग से 22-24 सितम्बर 2023 को वि.वि. परिसर स्थित जुबली हॉल में आयोजित किया गया।
महोत्सव में आगरा के प्रख्यात समाजसेवी विभिन्न देशों से डॉक्टरेट एवं डीलिट की मानद उपाधि प्राप्त, कोरोना काल में साक्षात अन्नदाता स्वरूप डॉ. विजय किशोर बंसल ने सभी अंतर्राष्ट्रीय अतिथि कलाकारों के लिए ब्रजभोग की व्यवस्था करवाई। कलाकारों की सभी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां वर्चुअल मंच पर देख कर आयोजकों एवं मेहमान कलाकारों का हौसला बढ़ाया।

महोत्सव संयोजक अलका सिंह ने बताया कि डॉ. विजय किशोर बंसल ने 8वें अंतरराष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव को सफल बनाने में पर्दे के पीछे रहकर अपना अमूल्य योगदान दिया है। उनका योगदान ऐसा है जिसे शब्दों में वर्णित नहीं किया जा सकता है।
डॉ. विजय किशोर बंसल विशुद्ध समाज सेवा के क्षेत्र में ब्रज क्षेत्र का पूरे भारत में प्रतिनिधित्व करते हैं। वे देश भर में अनेकों संस्थाओं के ट्रस्टी हैं। समाज सेवा के साथ ही डॉ. विजय किशोर बंसल संस्कृति संवर्धक के तौर पर कला, साहित्य एवं संस्कृति के साधकों के प्रति भी असीम स्नेह करते हैं।
महोत्सव समापन के उपरांत डॉ. विजय किशोर बंसल ने नेपाल एवं इंडोनेशिया के कलाकारों को अंतर्राष्ट्रीय संस्कृति आदान-प्रदान के तहत विभिन्न प्रकार के भारतीय उपहार देकर विदा किया।
इस अवसर पर पुष्प राज अवस्थी, राम रमन, कृतिका बस्नेत, प्रशान्त हुमागाईं, दीक्षा परियार, सुशान्त कोईराला, शायरा खत्री, गौरब हुमागाईं, उत्प्रेना पण्डित, दिब्यांनका ओझा, अभिमन्यु भट्ट, गलीह महारा, अजी नालेन्द्र परमाना, वीडी एका उपस्थित रहे।
डॉ. विजय किशोर बंसल को सम्मानित किए जाने पर महोत्सव के मार्गदर्शक डॉ आनंद टाइटलर, रोहित कत्याल, लालाराम तैनगुरिया, अनीता दुबे सहित समस्त आयोजन समिति ने हर्ष व्यक्त किया है।
- खाकी फिर शर्मसार: ताजगंज के सिपाही के साथ लिव-इन में रह रही फैशन डिजाइनर ने की आत्महत्या, शादी से मुकरने पर दी जान, आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार - March 13, 2026
- देहतोरा दंगल मेला: हाथरस के हरिकेश पहलवान ने जीता खिताब, राजस्थान के सुनील को दी पटखनी, उमड़ा 25 हजार दर्शकों का सैलाब - March 13, 2026
- आगरा गैस कांड: समाधिया कोल्ड स्टोर की लापरवाही ने घोंटा कुकथरी का दम, प्रशासनिक अमला रात भर रहा तैनात - March 13, 2026