pooja sharma rekha

8वें अंतरराष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव के समापन पर दो सितारों प्रो. एसपी सिंह बघेल और पूजा शर्मा रेखा का मिलन, देश-विदेश के कलाकारों ने मचाई धूम, देखें तस्वीरे

ENTERTAINMENT

डॉ. भानु प्रताप सिंह

Live Story Time

Agra, Uttar Pradesh, Bharat, India. नटरांजलि थिएटर आर्ट्स द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के सहयोग से आयोजित 8वां अंतरराष्ट्रीय तक रंग महोत्सव 2023 आगरा के दिल पर अमिट छाप छोड़ गया। इंडोनेशिया, नेपाल, बांग्लादेश के कलाकारों ने अपने देश की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां करके मन को झंकृत कर दिया। भारत के उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों ने अपने यहां की संस्कृति से रूबरू कराया। अंतिम दिन राजनीति के सितारे प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल और सेलिब्रिटी कलाकार पूजा शर्मा रेखा का मिलन हुआ। पूजा शर्मा रेखा ने महोत्सव में चार चांद लगाए। उनकी एक झलक पाने और फोटो खिंचवाने के लिए जुबली हॉल में लोग उमड़ पड़े। महोत्सव में मुख्य भूमिका डॉ. विजय किशोर बंसल, डॉ. आंनद टाइटलर, नितेश शर्मा की रही है।

 

 डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के जुबली हॉल में 22 सितंबर से शुरू हुए अंतर्राष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव के आखिरी दिन महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, कार्यक्रम संयोजक अलका सिंह, डॉ भानु प्रताप सिंह, प्रोफेसर डॉ विनोद महेश्वरी, डॉ आनंद टाइटलर, दिगंबर सिंह धाकरे, डॉ विनोद कुमार महेश्वरी, रोहित कत्याल ने संयुक्त रूप से नृत्य संगीत के देवता भगवान नटराज के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अलका सिंह ने मुख्य अतिथि का अंग वस्त्र पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।

डॉ. भानु प्रताप सिंह
उद्घाटन के अवसर पर प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, अलका सिंह, डॉ. आनंद टाइटलर, कपिल वाजपेयी, डॉ. भानु प्रताप सिंह, डॉ विनोद कुमार माहेश्वरी, श्रीमती मनोज कुमार, रोहित कत्याल और टीम लीडर।

इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा- कला, साहित्य, संगीत, नृत्य सदियों पुरानी परंपरा है। भारत इस परंपरा को महोत्सव के रूप में मानता आ रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न नृत्य कलाओं के माध्यम से साहित्य संगीत और कल की परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है यह विभिन्नता में एकता का प्रतीक है। ताज रंग महोत्सव जैसे कार्यक्रम नवोदित कलाकारों को एक मंच प्रदान करते हैं जो आगे जाकर देश दुनिया में अपनी संस्कृति सभ्यता और संस्कार का परिचय देते हैं।

 

आने वाला समय शास्त्रीय संगीत का

उन्होंने कहा कि देश बदल रहा है। आने वाले समय में शास्त्रीय संगीत, शास्त्रीय नृत्य हमारे हर छोटे-बड़े आयोजन के मुख्य आकर्षण होंगे। अभी जी-20 की बैठक में प्रधानमंत्री ने अतिथि देवो भव की परंपरा के निर्वहन में भारत के विभिन्न हिस्सों की कलाओं का दुनिया भर के नेताओं के सामने प्रस्तुतीकरण कराया।

8वां अंतरराष्ट्रीय ताजरंग महोत्सव
8वें अंतरराष्ट्रीय ताजरंग महोत्सव में कलाकरों के साथ प्रो. एसपी सिंह बघेल, अलका सिंह एवं अन्य अतिथि।

पूजा शर्मा रेखा का जलवा

पूजा शर्मा रेखा एक ट्रांसजेंडर हैं जो सोशल मीडिया पर एक जाना पहचाना चेहरा बन चुकी हैं। पूजा शर्मा की कहानी मुंबई की लोकल ट्रेन में डांस करने से शुरू होती है, जहां वो बेहद ख़ूबसूरत तरीके से सजधजकर जातीं और डांस करतीं। धीरे-धीरे लोग उनके वीडियो बनाने लगे और वो सोशल मीडिया पर काफी प्रसिद्ध हो गईं।  जब वह कार्यक्रम स्थल पर आए तो लोगों में कौतूहल पैदा हो गया उनसे आशीर्वाद लेने और साथ में फोटो खिंचवाने की होड़ मच गई उन्होंने किसी को निराश नहीं किया सबके साथ प्रेम पूर्वक फोटो खिंचवाये। उन्होंने कलाकारों और अतिथियों का सम्मान भी किया।

 

इंडोनेशिया और नेपाल की जुगलबंदी

इंडोनेशिया एवं नेपाल की संयुक्त रंगारंग प्रस्तुति पुष्प राज अवस्थी एवं वीडी एका के निर्देशन में हुई। नेपाल के राष्ट्रीय गीत पर नृत्य की प्रस्तुति हुई। गीत के बोल हैं- सयथरी बाजा एउटै ताल। कलाकार हैं- कृतिका बस्नेत, प्रशान्त हुमागाईं, दिक्षा परियार,  सुशान्त कोईराला, शायरा खत्री, गौरब हुमागाईं, उत्प्रेना पण्डित, दिब्यांनका ओझा, अभिमन्यु भट्ट, गलीह महारा, अजी नालेन्द्र परमाना।

मोनिका सिंह डांस
कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। आगरा के नमिता डांस ग्रुप की कलाकार तो डांस करने कौ दौरान मुख्य अतिथि प्रो. एसपी सिंह बघेल के सामने आ गए। इनके नाम हैं मोनिका गौतम और मोनिका सिंह।

ओडिशा की नृत्य नाटक ने मन मोहा

ओडिशा के कलाकारों ने टीम लीडर महेश पाड़ी के निर्देशन में संबलपुरी हिट्स की थीम पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। कलाकारों हैं- अहान प्रधान, ओम शुभम मिश्रा, ऊषा रानी दास, दिप्ती माई दास, दिप्ती माई मरांडी, शुश्री सोम्यारानी बिसवाल, नगमा नबानीता साहू, स्मृति रेखा।

 

दिल्ली की टीम ने राधा कृष्ण नृत्य किया

दिल्ली के कलाकारों ने ‘गहन कुसुम कुंज मांझे’ गीत पर राधा कृष्ण नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। नाबिला के निर्देशन में कलाकारों में स्मिता, लालपरी, माही, झूमी ने नृत्य किया।  खुशनव खिरवार ने बालकृष्ण की भूमिका निभाई।

मोनिका सिंह आगरा
मंच से नीचे आकर मुख्य अतिथि प्रो. एसपी सिंह बघेल के सामने नृत्य प्रस्तुति

बांग्लादेश की इच्छा ने सपेरों की जीवन शैली दिखाई

बांग्लादेश की कलाकार इच्छा ने सपेरों की जीवनशैली पर आधारित नृत्य किया। मंच पर नृत्य के माध्यम से इच्छा ने सपेरों की जीवन शैली को जीवंत कर दिया।

 

आगरा के नमिता डांस ग्रुप की प्रस्तुति

आगरा के प्रसिद्ध नमिता डांस ग्रुप ने डांस गुरु नमिता वाजपेई के निर्देशन में समूह नृत्य प्रस्तुत किया। आयत अली, वेदिका बहल, शालू, मोनिका सिंह, मोनिका गौतम, दिव्या यादव ने घर मोरे परदेशिया गीत पर शास्त्रीय नृत्य किया। मोनिका सिंह ने एकल नृत्य भी प्रस्तुत किया।

पूजा शर्मा रेखा
इंडोनेशिया के कलाकारों का स्वागत करतीं पूजा शर्मा रेखा और आदर्श नंदन गुप्त। साथ में अलका सिंह, डॉ. आनंद टाइटलर, रोहित कत्याल।

इन कलाकारों ने दी प्रस्तुति

झारखंड के धनबाद से आई धनबाद क्वीन 5 वर्षीय बालिका कनक ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। हाथरस से आई सिया पोरवाल ने कत्थक नृत्य प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति की अनोखी छटा मंच पर दर्शाई।राजी खिरवार ने झांसी की रानी पर कविता प्रस्तुत की। अभिनय के साथ प्रस्तुत की गई कविता सब सुनते रह गए।

 

मुंबई की पूजा शर्मा रेखा ने शेयर किये अनुभव

मुंबई (महाराष्ट्र) से आई पूजा शर्मा रेखा ने कलाकारों के बीच भारतीय लोक गीत नृत्य कला के विषय में अपने विचारों से कलाकारों को अवगत कराया। उन्होंने कहा- साहित्य, संगीत और कला के अभाव में मानव जीवन की कल्पना भी निरर्थक है। जब इंसान चारों ओर से परेशान होता है तब वह साहित्य और संगीत की शरण में जाता है। संगीत और कला से शांति मिलती है।

एसपी सिंह बघेल आगरा
केन्द्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल का शानदार स्वागत किया गया। श्रीमती मनोज कुमार, अलका सिंह, डॉ. आनंद टाइलर, रोहित कत्याल हैं साथ में।

इन्होंने किया अतिथियों का स्वागत

नटरांजलि थिएटर आर्ट्स की निदेशक और महोत्सव की संयोजक अलका सिंह, लेखक और वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह, मुख्य मार्गदर्शक डॉ. आनंद टाइटलर, रोहित कत्याल, आदर्श नंदन गुप्त ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

8वां अंतरराष्ट्रीय ताजरंग महोत्सव आगरा
महोत्सव में मातृशक्ति की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

उल्लेखनीय उपस्थिति

इस मौके पर संस्कार भारती के बांकेलाल गौड़, सचदेवा मिलेनियम स्कूल के राजेंद्र सचदेवा, होली पब्लिक स्कूल के संजय तोमर, फिल्म निर्माता गौरव शर्मा, श्रीमती मनोज कुमार लखनऊ, अनीता दुबे, प्रोफेसर डॉ. विनोद कुमार महेश्वरी, कपिल वाजपेई, दिगंबर सिंह धाकरे, पार्षद गौरव शर्मा, नवीन गौतम, नमिता वाजपेई, पार्षद मीनाक्षी, हेमा शर्मा, लालाराम तेनगुरिया, टोनी फास्टर, गौरव शर्मा, रीना सिंह, वंदना सिंह, अनीता दुबे आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

8वां अंतरराष्ट्रीय ताजरंग महोत्सव आगरा
8वां अंतरराष्ट्रीय ताजरंग महोत्सव में अग्रिम पंक्ति में उपस्थित अतिथिगण।

 

Dr. Bhanu Pratap Singh