सब्जियों की बात करें तो आपने अरबी बड़े शौक से खाई होगी लेकिन क्या आप इसके फायदों के बारे में जानते हैं। अरबी न सिर्फ स्वादिष्ट भोजन है बल्कि इसके औषधीय गुण सेहत के लिए लाभकारी भी हैं।
अरबी के पत्तों से बने पकौड़े और सब्जी बहुत से लोगों को पसंद होते हैं। अरबी न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि स्वाद के साथ-साथ बहुत पौष्टिक होती है। अरबी पत्ते को औषधि भी माना जाता है। इसमें विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम, पोटैशियम और ऐंटि-ऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।
इसके सेवन से आप शरीर की कई समस्याओं से निजात पा सकते हैं।
ऐसिडिटी में भी फायदेमंद
अगर पेट से जुड़ी कोई समस्या है तो अरबी के पत्ते फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसके लिए पत्ते को डंठल के साथ लेकर पानी में उबाल लें।
इस पानी में थोड़ा घी मिलाकर 3 दिनों तक कम से कम दो बार लें।
आंखों की रोशनी करे तेज
अरबी के पत्तों में विटामिन ए काफी मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। इससे आंखों की रोशनी तेज होती है और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।
जोड़ों का दर्द
अगर जोड़ों में ज्यादा दर्द रहता है तो रोजाना अरबी पत्ते का सेवन करना चाहिए। दर्द में राहत मिलेगी।
ब्लड प्रेशर
अरबी के पत्ते ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं। इसके सेवन से तनाव की भी समस्या नहीं होती है।
वजन कम
वजन कम करने के लिए भी अरबी के पत्ते काफी कारगार हैं। इसमें मौजूद फाइबर मेटाबॉलिज़म को सक्रिय बनाते हैं, जिससे वजन को काफी हद तक कंट्रोल में रखा जा सकता है।
“पेट संबंधी कोई भी समस्या है तो अरबी के पत्ते बहुत फायदेमंद हो सकते हैं। सीमित मात्रा में इसे खाएं।”
-डॉ. सरोज पांडे, आयुर्वेदाचार्य
- किरावली को मिला जनसेवा का नया ‘तीर्थ’: सांसद राजकुमार चाहर ने 95.63 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास, अब जनता के द्वार होगा समाधान - March 14, 2026
- Agra News: बेटियों के सपनों को मिले ‘साइकिल के पंख’; भारत विकास परिषद् ने 51 छात्राओं को भेंट की साइकिल, अब आसान होगी शिक्षा की राह - March 14, 2026
- नेशनल चैम्बर चुनाव: मनोज बंसल के सिर सजा जीत का ताज, कांटे की टक्कर में 19 वोटों से पछाड़ा; अम्बा प्रसाद और नीतेश बने उपाध्यक्ष - March 14, 2026