BHEL में ट्रेड अपरेंटिस के कुल 680 पद रिक्त, आवेदन आमंत्रित

Education/job

 

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), त्रिची ने 680 स्नातक, तकनीशियन और ट्रेड अपरेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए पंजीकरण 17 नवंबर 2023 से जारी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट trichy.bhel.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 01 दिसंबर 2023 तक है।

आयु सीमा

बीएचईएल त्रिची में विभिन्न ट्रेड अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों को आयु में छूट नियमानुसार दी जाएगी।

रिक्तियों का विवरण

बीएचईएल त्रिची में अपरेंटिस के 680 पदों पर भर्ती की जानी है। ट्रेडवाइड रिक्तियों का विवरण आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

ग्रेजुएट अपरेंटिस 179 पद
तकनीशियन अपरेंटिस 103 पद
ट्रेड अपरेंटिस 398 पद

वेतन

ग्रेजुएट अपरेंटिस पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 9,000 रुपये हर महीने स्टाइपेंड मिलेगा।
तकनीशियन अपरेंटिस के पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 8,000 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा।
ट्रेड अपरेंटिस पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 7,700 से 8,050 रुपये हर महीने स्टाइपेंड मिलेगा।