अपोलो-8 के अंतरिक्ष यात्री रहे विलियम एंडर्स की सैन जुआन द्वीप में विमान दुर्घटना में मौत हो गई। उनके बेटे ग्रेग ने इसकी जानकारी दी। 90 वर्षीय एंडर्स अपने विंटेज एयर फोर्स टी-34 मेंटर पर सवार थे। उनका विमान वॉशिंगटन से सैन जुआन द्वीप की तरफ जाने के दौरान पानी में गिर गया। सोशल मीडिया पर विमान दुर्घटना की तस्वीरें सामने आई हैं।
यूनाइटेड स्टेट्स कोस्ट गार्ड पैसिफिक नॉर्थवेस्ट के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार सुबह के 11:45 बजे घटी। बता दें कि विलियम एंडर्स ने 1968 में एक अर्थराइज की अद्भुत तस्वीर ली थी। सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी मौत पर शोक जता रहे हैं।
परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “हम भारी सदमे में हैं. वो महान पायलट थे. वे हमेशा याद आएंगे.’’
अमेरिका के अपोलो मिशन में ल्युनर मॉड्यूल पायलट एंडर्स अंतरिक्ष से पृथ्वी की सबसे चर्चित तस्वीरों से एक को अपने कैमरे में कैद किया था. इसे बाहरी अंतरिक्ष में ली गई सबसे प्रेरक और यादगार तस्वीर माना जाता है.
1968 में क्रिसमस से एक दिन पहले लॉन्च हुआ अपोलो मिशन चांद पर पहुंचने वाला पहला मिशन था. एंडर्स की तस्वीर में चांद अपनी बंजर सतह से क्षितिज के ऊपर उठता नज़र आ रहा है.
एंडर्स ने बाद में अपनी इस तस्वीर को अंतरिक्ष कार्यक्रम में दिए गए अपने सबसे अहम योगदान में से एक क़रार दिया था.
Compiled by up18 News
- Agra News: भक्ति, उल्लास और अपनों का मान; विजय नगर में माथुर वैश्य समाज ने मनाया भव्य होली महोत्सव - March 11, 2026
- आगरा के स्वाद में महंगाई का ‘तड़का’: रसोई गैस के दाम बढ़ते ही ताजनगरी की शान बेड़ई-जलेबी हुई महंगी - March 11, 2026
- आगरा में पुलिस भर्ती परीक्षा का महाकुंभ: 28 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सूरसदन में अधिकारियों ने दिए पारदर्शिता के निर्देश - March 11, 2026