जुबिन नौटियाल की आवाज़ वो जादू है जो किसी को भी रोमांस के एहसास में डुबो दे, वहीं अंशुल गर्ग का म्यूजिक में मिदास टच है, जो हर ट्रैक को चार्टबस्टर बना देता है। जब ये दोनों साथ आ रहे हैं, तो जादू होना तय है। और ये जल्द ही हो रहा है। अंशुल और जुबिन पहली बार साथ में एक गाना ला रहे हैं जिसका नाम है “हद से”।
अंशुल गर्ग ने जुबिन की तारीफ करते हुए कहा,
“जुबिन की आवाज़ बहुत खूबसूरत है। हम पिछले तीन साल से दोस्त हैं और सही गाने का इंतजार कर रहे थे। ये गाना मेरे पास दो साल से था और जैसे ही मैंने इसे सुना, मैंने सोचा कि इसे जुबिन ही गाएंगे। तीन महीने पहले जब मैंने उन्हें ये गाना भेजा, तो उन्होंने तुरंत कहा, ‘अंशुल, यही हमारा पहला गाना होगा।’ ये गाना हर उम्र के लोगों को पसंद आएगा और ये बस शुरुआत है, आगे और भी गाने साथ करेंगे।”
प्ले DMF के फाउंडर ने बताया कि ये एक रोमांटिक गाना प्रिंस दुबे ने लिखा है, राहुल मिश्रा ने कंपोज़ किया है और इसका प्रोडक्शन आदित्य देव ने किया है।
जुबिन भी इस गाने को लेकर काफी खुश हैं। उन्होंने कहा,
“अंशुल को मैं तीन साल से जानता हूं और उनके म्यूजिक सेंस का फैन हूं। उन्हें पता है कि लोग क्या सुनना चाहते हैं। ‘हद से’ वो गाना है जो प्यार और रोमांस को खूबसूरती से दिखाता है। मुझे यकीन है कि इसे सुनने वाले अपने प्यार को याद करेंगे और इस गाने को बहुत पसंद करेंगे।”
-up18News
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा में भव्य रूप से मनाई गई अशोक सिंघल की जन्मशती: दिनेश चंद और साध्वी ऋतंभरा ने किया स्मरण, हिंदू समाज को एकजुट रहने का संदेश - October 4, 2026
- केरलम सरकार ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिया 20 साल पुराने मामले में विजलेंस जांच का आदेश, इंजीनियर ने किया था सुसाइड - October 4, 2026
- आगरा के फतेहपुर सीकरी में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा: आंखों की कमजोरी बनी महिला की जान की दुश्मन, पहचान लिए जाने के डर से आरोपी ने घोंटा गला, चोरी के लिए घर में घुसा था कातिल - October 4, 2026