दुनिया की सबसे अमीर महिला फ्रांस की फ्रांसुआ बेटनकॉट मायज ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। उनकी नेटवर्थ 100 अरब डॉलर पहुंच गई है। मायज यह उपलब्धि हासिल करने वाली दुनिया की पहली महिला हैं। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में मुकेश अंबानी से एक स्थान ऊपर 12वें नंबर पर हैं। मायज दुनिया की सबसे बड़ी कॉस्मेटिक कंपनी लोरियाल की होल्डिंग कंपनी Tethys की चेयरपर्सन और लोरियाल ग्रुप के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की वाइस चेयरपर्सन हैं। पिछले साल लोरियाल की सेल 42 अरब डॉलर रही। इस साल लोरियाल के शेयर 34 परसेंट तेजी के साथ रेकॉर्ड हाई पर पहुंचे हैं।
लोरियाल में हिस्सेदारी
लोरियाल में मायज और उनके परिवार की 34 परसेंट से अधिक हिस्सेदारी है। मायज दुनिया की सबसे अमीर महिला होने के साथ-साथ फिलेंथ्रॉपिस्ट और लेखक भी हैं। उन्हें दुनिया का सबसे मशहूर और सबसे बड़ा कॉस्मेटिक्स ब्रांड L’Oreal विरासत में मिला है। L’Oreal के पास Lancome और Garnier जैसे कई जाने-माने ब्रांड्स हैं। पिछले साल यानी 2022 में कंपनी का रेवेन्यू 41.9 अरब डॉलर रहा था।
कितनी है नेटवर्थ
Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक 70 साल की मायज की नेटवर्थ 100 अरब डॉलर है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 12वें नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 28.6 अरब डॉलर की तेजी आई है। मायज कई बार दुनिया के अमीरों की लिस्ट में टॉप 10 में रह चुकी हैं लेकिन पहली बार उनकी नेटवर्थ 100 अरब डॉलर पहुंची है।
विरासत में मिली रईसी
मायज को यह रईसी अपनी मां Liliane Bettencourt से विरासत में मिली है। Liliane Bettencourt के पिता Eugene Schueller ने ही L’Oreal ब्रांड की शुरुआत की थी। मायज साल 1997 से L’Oreal के बोर्ड में हैं। सितंबर 2017 में अपनी मां की मौत के बाद उन्होंने अरबपतियों की सूची में कदम रखा था। आज वह दुनिया की सबसे अमीर महिला हैं। इससे पहले यह खिताब कई सालों तक उनकी मां को पास था।
फ्रांस में दूसरी सबसे बड़ी अमीर
मायज फ्रांस की दूसरी सबसे अमीर शख्स हैं। फ्रांस से सबसे अमीर शख्स का खिताब बर्नार्ड आरनॉल्ट के पास है। वह दुनिया लग्जरी सामान बनाने वाली कंपनी LVMH के चेयरमैन हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 179 अरब डॉलर है और वह दुनिया के दूसरे सबसे बड़े रईस हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 16.9 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।
-एजेंसी
- आगरा में निषादराज के जयघोष: कमला नगर में स्थापित हुई विशाल प्रतिमा, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब - March 29, 2026
- सांसद नवीन जैन ने परिवार संग सुनी ‘मन की बात’: बोले- ‘वैश्विक संकट के बीच PM मोदी का एकजुटता का संदेश प्रेरणादायक’ - March 29, 2026
- आगरा में ‘Palm Sunday’ की धूम: ‘होसन्ना-होसन्ना’ के जयघोष से गूंजे चर्च, मसीही समाज के ‘पवित्र सप्ताह’ का आगाज़ - March 29, 2026