विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की युवा इकाई बजरंग दल ने घोषणा की है कि देश में बढ़ती इस्लामिक जिहादी कट्टरपंथियों की अतिवादी घटनाओं के ख़िलाफ़ संगठन के लोग सड़कों पर उतरेंगे. विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता विनोद बंसल की ओर से जारी बयान में कहा गया है- मस्जिदों से निकलने वाले जिहादी कट्टरपंथी लगातार हिंदुओं के घरों को जला रहे हैं और उन पर जानलेवा हमला कर रहे हैं. इन हिंसक घटनाओं के विरुद्ध बजरंग दल आगामी गुरुवार 16 जून को देशभर के ज़िला मुख्यालयों में धरना देगा और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी देगा.
बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने पिछले महीने एक टीवी डिबेट के दौरान पैग़ंबर मोहम्मद पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. जिसके बाद कई देशों ने भारतीय दूतों को बुलाकर अपनी नाराज़गी दर्ज की थी. इसके बाद बीजेपी ने नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया.
लेकिन पिछले शुक्रवार को नमाज़ के बाद भारत के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन हुए. झारखंड में तो दो लोगों की मौत हो गई. विहिप के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा है कि पिछले शुक्रवार को नमाज़ के बाद जिन मस्जिदों से उन्मादी भीड़ और दंगाई निकले थे, उन पर कड़ी निगरानी रखी जाए. उन्होंने कहा कि जिन्होंने भीड़ को उकसाया, उनके विरुद्ध बिना देरी के कठोर कार्रवाई हो और गिरफ़्तारी हो. मिलिंद परांडे ने ये भी मांग की कि जिनको धमकियाँ दी जा रही हैं, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए.
-एजेंसियां
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026