New Delhi, Capital of Indi. श्री वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का पुनर्गठन किया गया है। इसमें देश की जानी-मानी आठ हस्तियों को नामित किया गया है। प्रमुख समाजसेवी रमेश स्मार्ट सिटी आगरा के सदस्य राजेश खुराना ने बताया कि जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल एवं बोर्ड के चेयरमैन मनोज सिन्हा ने बोर्ड के पुनर्गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। नई दिल्ली निवासी और जाने-माने समाजसेवी कुलभूषण आहूजा को भी बोर्ड का सदस्य नामित किया गया है। उनका आगरा से गहरा नाता है। बता दें कि श्री वैष्णो देवी तीर्थ की सभी व्यवस्थाएं बोर्ड ही करता है।
श्री कुलभूषण आहूजा आगरा स्मार्ट सिटी भारत सरकार के सदस्य एवं समाजसेवी राजेश खुराना के बहनोई हैं। इस कारण आगरा में उनके मनोनयन की खुशी है। श्री खुराना का कहना है कि यह हर किसी के लिए गौरव की बात है कि श्री कुलभूषण आहूजा को श्री वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का सदस्य नामित किया गया है। कुलभूषण आहूजा कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। श्री खुराना ने श्री कुलभूषण आहूजा और जम्मू एवं कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को बधाई प्रेषित की है।
नामित किए गए अन्य सदस्यों में महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंद गिरी जी महाराज, केके शर्मा, जम्मू से डॉक्टर नीलम सरीन, सेवानिवृत्त आईपीएस डॉ. अशोक भान, सेवानिवृत्त न्यायाधीश सुरेश कुमार शर्मा, रघु मेहता, गुरुग्राम (हरियाणा) से सेवानिवृत्त आईएएस बल्केश्वर राय शामिल हैं। सदस्यों का कार्यकाल तीन वर्ष के लिए होगा।
- Agra News: पंचेश्वर महादेव मंदिर में गूंजेंगे भागवत के स्वर, 1 जून से शुरू होगा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव - May 30, 2026
- यूपी में खाकी अपने घर में ही असुरक्षित, महिला दरोगा का ससुर पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, पति व ससुरालियों पर जहर खिलाने और जानलेवा हमले का दावा - May 29, 2026
- यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने किए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, प्रयागराज और मिर्जापुर समेत कई जिलों के बदले अधिकारी - May 29, 2026