आगरा: उधार सामान नहीं दिया तो दबंगों का कहर कमजोर दुकानदार पर टूट पड़ा। बेरहमी से दुकानदार और उसके भाई के साथ मारपीट की गई और उसकी दुकान तोड़ने के साथ साथ सामान भी फेंक दिया। दुकान के गल्ले में जो रुपए थे वो भी निकालकर ले गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए आगरा के जिला अस्पताल लाया गया।
पूरा मामला थाना अछनेरा के मांगरोल का है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित की परचूनी की दुकान है। घर के पास रहने वाले युवक ने उनकी दुकान से सौदा लिया और बिना पैसे दिए चलने लगा। जब उससे पैसे मांगे तो उसने मारपीट शुरू कर दी। दुकान का सामान तोड़ दिया और गल्ले से पैसे निकालकर फरार हो गए। भाई आया तो उसे भी दबंगो ने मारा।
पीड़ित का कहना है कि इसकी शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने मेडिकल व इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पीड़ित ने बताया कि आधा दर्जन लोगों में उसकी दुकान पर हमला बोल कर मारपीट की।
- श्री रामलीला महोत्सव 2026: राजा दशरथ और रानी कौशल्या के स्वरूपों ने सीएम योगी को दिया राम लग्न और राम बारात का निमंत्रण - October 1, 2026
- श्री रामलीला महोत्सव 2026: राजा दशरथ और रानी कौशल्या के स्वरूपों ने सीएम योगी को दिया राम लग्न और राम बारात का निमंत्रण - October 1, 2026
- Agra News: पत्नी की हत्या कर घर के पीछे जलाई लाश, सबूत मिटाने के लिए यमुना में फेंकी हड्डियां, लापता होने की रची झूठी कहानी - October 1, 2026