फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी‘ के टीजर से खुलासा हो गया है कि इस आने वाली फिल्म में अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा का किरदार निभाएंगे। टीजर प्रोमो की शुरुआत एक बच्चे से होती है जो बिग बी से पूछता है कि क्या यह सच है कि वह कभी नहीं मर सकता। बाद में, अभिनेता को अपना पूरा लुक दिखाते हुए और कहते हुए देखा जा सकता है, ‘द्वापर युग से दशावतार की प्रतीक्षा कर रहा हूं। द्रोणाचार्य का पुत्र अश्वत्थामा।’
नाग अश्विन की ‘कल्कि 2898 एडी’ में दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के दमदार किरदार को लेकर पिछले कुछ महीनों से लोगों के बीच में जबरदस्त चर्चा बनी हुई थी। मोस्ट अवेटेड फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा दीपिका पादुकोण और प्रभास लीड रोल में नजर आने वाले हैं, लेकिन फिल्म में बिग बी का रोल सबसे ज्यादा इंपॉर्टेंट बताया जा रहा है।
आरसीबी बनाम केकेआर के लाइव आईपीएल मैच के दौरान ‘कल्कि 2898 एडी’ का नया प्रोमो शेयर किया गया है। साथ ही मेकर्स ने बिग बी का लुक भी शेयर किया है, जिसमें वह बहुत ही अलग और नए किरदार में नजर आने वाले हैं।
अमिताभ बच्चन का छाया अश्वत्थामा लुक
‘कल्कि 2898 एडी’ टीजर प्रोमो में अमिताभ बच्चन काफी हटके और नया देखने को मिल रहा है। वीडियो की शुरुआत में अमिताभ का पूरा चेहरा कपड़े से ढंका नजर आता है। वहीं बाद में अभिनेता के मुंह पर लगी मिट्टी और आंखों का तेज दिखाया जाता है, जिसके बाद अमिताभ बच्चन का अश्वत्थामा लुक दिखाया जाता है। ये लुक सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा में बना हुआ है।
फिल्म के बारे में
600 करोड़ रुपये के बजट पर बनी ‘कल्कि 2898 एडी’ को अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म कहा जा रहा है। नाग अश्विन द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म वैजतांती मूवीज द्वारा बनी है। वहीं दूसरी ओर दीपिका पादुकोण और प्रभास पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा कमल हासन और दिशा पटानी भी दिखाई देने वाले हैं। फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ 9 मई, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
-एजेंसी
- धुंध की मोटी चादर में लिपटी दिल्ली: जहांगीरपुरी में AQI पहुंचा 463, दिवाली की आतिशबाजी से और बिगड़ने के आसार - November 8, 2026
- कांग्रेस का पीएम मोदी पर तीखा हमला; अमेरिकी लॉबिंग फर्म ‘मर्करी पब्लिक अफ़ेयर्स’ के जरिए पैसे देकर तारीफ करवाने का लगाया आरोप - November 8, 2026
- “मेरी पत्नी मर चुकी है…”: कमला नगर के जिम ट्रेनर ने रची खौफनाक साजिश, दूसरी शादी के बाद खुला राज तो पीड़िता के उड़े होश - November 8, 2026