लखनऊ, अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के आव्हान पर आजादी की 78 वीं जयंती की पूर्व प्रातः आज 14 अगस्त को सैकड़ों राष्ट्रवादी पत्रकारों, समाज सेवियों तथा ई रिक्शा चालकों ने ऐशबाग रामलीला मैदान तिराहे से तिरंगा वाहन यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा को अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र मिश्र ने झंडा दिखाकर रवाना किया।
तिरंगा यात्रा ऐशबाग रामलीला मैदान से प्रारम्भ होकर डीएवी कॉलेज नाका,बांसमंडी चौराहा, राणा प्रताप चौराहा हुसैन गंज, बर्लिंगटन होते हुए परिवर्तन चौक हजरतगंज में राष्ट्रगान के पश्चात यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के दौरान लोग वन्दे मातरम्,भारत माता की जय , तिरंगा हमारी शान, तिरंगा देश का अभियान तथा भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध लूट करें जो बारम्बार, जूते मारो सरे बाजार, के नारे लगा रहे थे।
इस यात्रा में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सोनिका मिश्रा, जिला अध्यक्ष संजय सक्सेना, उपाध्यक्ष हरीशंकर मिश्र, नरेन्द्र शर्मा, महासचिव जितेश श्रीवास्तव, जितेन्द्र शर्मा, सचिव अजय मिश्रा ,पीयुष जैसवाल, दिनेश कुमार, आर्य वीर पार्टी की महासचिव निर्मला सिंह, , मुकेश वर्मा पूनम वर्मा, शैलेन्द्र गुप्ता,आरती गुप्ता, अरुण कुमार सिंह , इरशाद अहमद तथा ई रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष शाहिद अख्तर व सचिव रामू रावत की उपस्थिति रही तथा तिरंगा यात्रा में थाना बाजार खाला, नाका व हजरतगंज पुलिस का पूर्ण सहयोग रहा।
- आगरा में इप्टा का मार्मिक नाटक ‘रामी’ मंचित: औद्योगीकरण और शहरीकरण की दौड़ के बीच पर्यावरण संरक्षण का दिया गया सशक्त संदेश - September 7, 2026
- आगरा के कछपुरा में मंदिर में मूर्तियों से कथित छेड़छाड़ पर हंगामा: हनुमान प्रतिमा के साथ आपत्तिजनक हरकत और शिव परिवार की मूर्तियां हटाने का आरोप, दो गिरफ्तार - September 7, 2026
- Romantic Song ‘Pankhida’ Released from Malhar Thakar & Puja Joshi Starrer Movie ‘Chatni’ - September 7, 2026