आगरा:: ताज सुरक्षा पुलिस ने पीएससी के साथ मिल कर दो युवकों की जान बचाई। दोनो युवक यमुना के तेज बहाव में बहते हुए आ रहे थे और किनारे पर नहीं पहुंच पा रहे थे। ताज पुलिस कर्मियों ने यह द्रश्य देखा तो वो हरकत में आई। ताज सुरक्षा पुलिस और पीएससी ने मिलकर दोनो युवको को बचाया और फिर हिदायत देकर उन्हे छोड़ा गया

घटना सोमवार की है। करीब 4.30 बजे दो युवक जो यमुना नदी के मुख्य बसई घाट की तरफ से बहते हुए आ रहे थे। यमुना नदी में अधिक बहाव होने के कारण किनारे पर नहीं आ पा रहे थे। तभी थाना ताज सुरक्षा की जल पुलिस चौकी , (दशहरा घाट ताजगंज आगरा ) तथा पीएसी के संयुक्त प्रयास से इनको बचाया गया और फिर हिदायत देकर छोड़ा गया।
यमुना में बहते हुए आ रहे युवकों के नाम मो. सगीर और सलीम है। सगीर अमरपुरी नई दिल्ली और सलीम पुत्र डिब्बू उम्र 40 वर्ष निवासी निवासी पाई चौकी कोतवाली नगर का है।
- दिल्ली में इंडिया गठबंधन के मार्च में बीजेडी का बड़ा सरप्राइज: नवीन पटनायक की पार्टी ने मार्च में लिया हिस्सा, आप और डीएमके रहीं दूर - October 6, 2026
- चौ. महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जयंती पर आगरा में किसानों की हुंकार: टोरेंट पावर के बिजली बिल और भूमि अधिग्रहण के खिलाफ आर-पार का संकल्प - October 6, 2026
- आगरा में रूफ टॉप कैफे में चल रहे अवैध हुक्का बार पर रेड, संचालक हिरासत में - October 6, 2026