आगरा। आगरा कॉलेज ने एक बार फिर अपनी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत की है। कॉलेज के एनसीसी एयर विंग के तीन कैडेट्स का चयन गणतंत्र दिवस शिविर (आरडीसी) 2025-26 के लिए हुआ है। इस उपलब्धि को कॉलेज के साथ-साथ पूरे आगरा जनपद और उत्तर प्रदेश निदेशालय के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।
चयनित कैडेट्स 1 यूपी एयर स्क्वाड्रन, आगरा के अंतर्गत लंबे समय से कठिन प्रशिक्षण और अनुशासनात्मक अभ्यास में जुटे हुए थे। अब वे राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा और तैयारी का प्रदर्शन करेंगे।
गार्ड ऑफ ऑनर और कर्तव्यपथ श्रेणी में चयन
आरडीसी के लिए एलएफसी अमन कुमार और एलएफसी देवराज पांडे का चयन गार्ड ऑफ ऑनर के लिए किया गया है। वहीं एलएफसी अदिति यादव को कर्तव्यपथ श्रेणी में चुना गया है।
एनसीसी में गणतंत्र दिवस शिविर को कैडेट्स के लिए सबसे प्रतिष्ठित अवसरों में गिना जाता है। ऐसे में तीनों कैडेट्स का चयन उनकी मेहनत, फिटनेस, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन का प्रमाण माना जा रहा है।
एनसीसी अधिकारी ने जताया भरोसा
आगरा कॉलेज के एनसीसी (एयर विंग) अधिकारी फ्लाइंग ऑफिसर नितेश शर्मा ने कहा कि यह सफलता वर्षों की निरंतर तैयारी, कठिन अभ्यास और कैडेट्स के समर्पण का नतीजा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि चयनित कैडेट्स शिविर में बेहतरीन प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम और आगे बढ़ाएंगे।
प्राचार्य ने दी बधाई
कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सी.के. गौतम ने कैडेट्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि आगरा कॉलेज की एनसीसी परंपरा और अनुशासन को और मजबूत करती है। उन्होंने विश्वास जताया कि कैडेट्स राष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कॉलेज और जनपद को गौरवान्वित करेंगे।
- कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण भगदड़; 17 श्रद्धालुओं की मौत और 40 से अधिक घायल, पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख - October 17, 2026
- Agra News: शराब पीने का विरोध करने पर पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या; बेरहमी से पीटने के बाद रस्सी से घोंटा गला, आरोपी फरार - October 17, 2026
- आगरा में ताजमहल के पूर्वी गेट क्षेत्र के पास मारपीट: येलो जोन में पाठक प्रेस बैरियर के पास भिड़े लोग, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल - October 17, 2026