आलिया भट्ट अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में वह ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने को लेकर खबरों में थीं। अब यह खबर सामने आई है कि वह एमी पुरस्कार विनर रिची मेहता की अपकमिंग सीरीज पोचर (Poacher) से जुड़ गईं हैं।
आलिया ने जाहिर की खुशी
रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज ‘पोचर’ से एक्ट्रेस आलिया जुड़ गईं हैं। एक्ट्रेस अपनी प्रोडक्शन कंपनी ‘इटरनल सनशाइन’ के जरिए बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यसर इस सीरीज का हिस्सा बनी हैं।
इस पर आलिया ने कहा, “इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना मेरे और मेरे प्रोडक्शन हाउडर इटरनल सनशाइन की पूरी टीम के लिए बहुत सम्मान की बात है। रिची की पोचर सीरीज एक जरूरी मुद्दे पर आधारित है। इसकी कहानी ने मुझे प्रभावित किया है और जब मुझे पता चला कि यह सच्ची घटना पर आधारित है, तो मैं हैरान रह गई।”
इस दिन रिलीज होगी ‘पोचर’
पोचर एक क्राइम सीरीज है, जो सच्ची घटनाओं पर आधारित है। यह 23 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है। इसमें निमिषा सजयन, रोशन मैथ्यू और दिब्येंदु भट्टाचार्य जैसे सितारे अहम किरदारों में नजर आएंगे। यह सीरीज भारत के अलावा अलग-अलग भाषा में 240 से ज्यादा देशों में स्ट्रीम होगी।
-एजेंसी
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव में वोसा की एंट्री, डॉ. राहुल राज और मदन मोहन शर्मा को बनाया प्रत्याशी; यूजीसी नियमों के विरोध को बनाया बड़ा मुद्दा - October 3, 2026
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव: भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन के साथ दाखिल किए नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले— संगठन की ताकत से जीतेंगे दोनों सीटें - October 3, 2026
- आगरा के शास्त्रीपुरम में शर्मा इंडस्ट्रीज की फैक्ट्री में लगी आग: डस्ट कलेक्टर एरिया से उठा धुआं, 150 से अधिक कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया - October 3, 2026