उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा लीक होने के बाद बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। अब पुलिस भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। अब दोबारा छह महीने बाद फिर से परीक्षा होगी। पुलिस परीक्षा के निरस्त होने के बाद समाजवादी पार्टी के अधयक्ष अखिलेश यादव का बयान आया है।
अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, यूपी पुलिस आरक्षी परीक्षा का निरस्त होना युवाओं की जीत है और भाजपा सरकार के प्रपंचों की हार। पहले तो भाजपाई कह रहे थे पेपर लीक ही नहीं हुए तो अब कैसे मान लिया। इसका मतलब अधिकारी और अपराधी मिले हुए थे और सरकार भी पीछे से अपना हाथ उनके सिर पर रखे हुई थी। लेकिन तमाम सबूतों के आगे चुनाव में ऐतिहासिक हार से बचने के लिए सरकार झुकने पर मजबूर हुई है।
इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि, भाजपा सरकार नौकरियों के नाम पर जो खेल बेरोज़गार युवक-युवतियों से खेल रही है, उसका सच अब सब समझने लगे हैं। दिखावे के लिए नौकरियां निकालना, अरबों रुपये की फीस ले लेना, पेपर लीक होने देना फिर निरस्त करने का नाटक करना… ये खेल भाजपा को इस बार बहुत महंगा पड़ेगा। इस बार युवाओं ने ठान लिया है कि न बहकावे में आएंगे न किसी भाजपाई झांसे में। युवा अगले हर चुनाव में भाजपा को बुरी तरह हराएंगे और हमेशा के लिए हटाएंगे।
साथ ही लिखा कि, युवा कह रहे हैं कि फीस के नाम पर जो पैसा लिया गया है कहीं वो भाजपा का चुनावी फंड न बन जाए, इसीलिए अभ्यर्थियों का फार्म ज़मा रहे लेकिन भाजपा सरकार फीस का पैसा अभी लौटाए और जब कभी दुबारा परीक्षा हो तो ऑन लाइन डिजिटल पेमेंट से तुरंत फिर से फीस ले ले।
-एजेंसी
- आगरा में अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा का दो दिवसीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन संपन्न: 331 युवक-युवतियों ने मंच से दिया परिचय, चांदी के सिक्कों से हुए सम्मानित - August 18, 2026
- आगरा से राजगढ़ तक गूंजेगा ‘जय भवानी, जय शिवाजी’ का जयघोष: 1253 किमी लंबी गरुड़ झेप यात्रा का भव्य शुभारंभ, 200 धावक और साइकिल सवार शामिल - August 18, 2026
- आगरा में गूंजे देशभक्ति के तराने: माधुर्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था के कार्यक्रम में संगीत और साहित्य का अनूठा संगम - August 18, 2026