कानपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भाजपा सरकार की नीतियों पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में विकास के बजाय नए-नए माफिया पैदा किए हैं। अखिलेश ने व्यंग्य करते हुए कहा कि भाजपा ने अब एनकाउंटर माफिया, कप सिरप माफिया, नीट माफिया और स्कैम माफिया जैसे ‘लेटेस्ट वर्जन’ वाले अपराधी समाज में उतार दिए हैं।
कानपुर को बनाया ‘बदनामपुर’
अखिलेश यादव ने कहा कि बुनियादी ढांचा (Infrastructure) न होने के कारण कानपुर में निवेश नहीं आ रहा है। उन्होंने बिजली संकट का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा ने 9 साल में एक भी यूनिट बिजली उत्पादन नहीं बढ़ाया है; जनता आज भी सपा सरकार में लगे प्लांट की बिजली इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने आगे कहा, “कानपुर को भाजपा ने ‘बदनामपुर’ बना दिया है, यहाँ ब्राह्मण मां-बेटी को जिंदा जला दिया गया और अधिकारी आपस में ही भ्रष्टाचार की जंग लड़ रहे हैं।”
सपा का ‘ट्रायंगल ट्रेड’ प्लान
आगामी चुनाव की तैयारियों का संकेत देते हुए अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार आने पर इटावा, कन्नौज और कानपुर को जोड़कर ‘ट्रायंगल ट्रेड’ बनाया जाएगा। उन्होंने गंगा रिवरफ्रंट को गोमती से भी भव्य बनाने और बंद पड़ी ‘लाल इमली’ मिल को फिर से गुलजार करने का वादा किया।
सनातन और आरक्षण पर घेरा
आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा को ‘पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) विरोधी’ बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार जानबूझकर नौकरियां नहीं दे रही ताकि आरक्षण न देना पड़े। साथ ही, उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने शंकराचार्य जी को स्नान न करने देकर सनातन का अपमान किया है। उन्होंने सवाल किया कि मंदिरों और मूर्तियों को तोड़ने वाली भाजपा स्वदेशी आंदोलन और ‘मेक इन इंडिया’ को भूलकर बाजार को अमेरिका और चीन के हवाले कर रही है।
- ‘सेवा तीर्थ’ और ‘कर्तव्य भवन’ का उद्घाटन: पीएम मोदी बोले— “ये परिसर महाराजाओं की नहीं, 140 करोड़ भारतीयों की सोच का आधार हैं” - February 13, 2026
- ‘सेवा तीर्थ’ नामकरण पर संजय सिंह का तीखा प्रहार— अगली बार लोग नारियल और अगरबत्ती लेकर आएंगे… - February 13, 2026
- विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने सदन में उठाई आगरा की मांग— ‘यमुना पर बैराज और शहर में चाहिए इंटरनेशनल स्टेडियम’ - February 13, 2026